एजुकेशन

SBI SO Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर के पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, यह रहा डायरेक्ट लिंक

SBI SO Recruitment 2026 Last Date: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 77 पदों पर आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Image

SBI SO Recruitment 2026 Last Date

SBI SO Recruitment 2026 Last Date: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 77 पदों पर आवेदन करने की आज यानी 25 नवंबर 2026 को आखिरी तारीख है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे SBI SO Recruitment 2026 Official Website sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर/डिप्टी मैनेजर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता जरूर जांच लेनी चाहिए।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

SBI ने इस भर्ती में दो तरह के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामवैकेंसी
Assistant Manager - Engineer (Fire)17
Manager (Security)/Deputy Manager (Security)60
कुल पद77

SBI SO Recruitment 2026 Eligibility

असिस्टेंट मैनेजर-इंजीनियर (फायर) पद के लिए उम्मीदवार के पास फायर इंजीनियरिंग से जुड़ी निर्धारित डिग्री या प्रोफेशनल योग्यता होनी चाहिए। इसमें नेशनल फायर सर्विस कॉलेज (NFSC), नागपुर से B.E. (Fire), सेफ्टी एंड फायर इंजीनियरिंग या फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech शामिल हैं।

इसके अलावा UGC से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या AICTE से स्वीकृत संस्थान से फायर सेफ्टी में चार साल की समकक्ष डिग्री, इंस्टीट्यूशन ऑफ फायर इंजीनियर्स की ग्रेजुएट मेंबरशिप या NFSC का डिविजनल ऑफिसर्स कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

वहीं, मैनेजर (सिक्योरिटी) और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन जरूरी है।

SBI SO Recruitment 2026 steps to apply

1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Careers सेक्शन खोलें।

3. Specialist Officer Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन चुनें।

4. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

5. रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।

6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

7. लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा करें।

8. फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियां और जरूरी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article