एजुकेशन

School Assembly News Headlines 27 February 2026: आज 27 फरवरी स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस, यहां देखें आज की ताजा खबर असेंबली के लिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 27, 2026, 06:28 AM IST

School Assembly News Headlines, Today School Assembly National, International, Sports News: यहां हम आपके लिए आज यानी 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को स्कूल असेंबली न्यूज (School Assembly News Headlines) हेडलाइंस, स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज और स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर (Today School Assembly News Headlines) आए हैं। ऐसे में आप यहां पढ़ सकते हैं।

Image

School Assembly News Headlines: यहां देखें स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस

School Assembly News Headlines, Today School Assembly National, International, Sports News: अब अधिकतर स्कूलों में असेंबली यानी प्रार्थना के बाद छात्रों को न्यूज हेडलाइस पढ़कर सुनाया (School Assembly News Headlines) जाता है। इसका उद्देश्य सभी को भारत और विश्वभर में हो रही घटनाओं से अवगत (School Assembly National News) कराना है। इससे छात्रों का रंट अफेयर्स भी मजबूत होता है और देश दुनिया में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिलती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस, स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज और स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं। यहां से न्यूज हेडलाइंस पढ़कर आप असेंबली में बता सकते हैं।

School Assembly National News: स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज हेडलाइंस

  • इजराइल दौरे के दौरान पीएम मोदी ने होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ितों को याद किया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल की यात्रा पर हैं। वेस्ट बैंक में बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के बीच रणनीतिक और सहयोगी संबंधों को संतुलित करने पर चर्चा हो रही है।
  • शिमला में बिना शर्ट के प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के तीन और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
  • नकदी से जुड़े विवाद के मामले में लोकसभा अध्यक्ष ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए बनी समिति का फिर से गठन किया है।
  • एआई शिखर सम्मेलन के विरोध को लेकर दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच चला विवाद लगभग 24 घंटे बाद खत्म हो गया।
  • जनगणना के दौरान डेटा सही तरीके से एकत्र हो, इसके लिए अधिकारी अब पूरी प्रक्रिया पर रियल-टाइम में नजर रखेंगे।
  • सरकार ने फैसला किया है कि 1 अप्रैल से देशभर में कम से कम 20% इथेनॉल मिश्रित (RON 95) पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य होगी।

School Assembly International News: स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज

  1. अमेरिका पहली बार वेस्ट बैंक की एक बस्ती में लोगों के लिए पासपोर्ट सेवाएं शुरू करने जा रहा है, जिससे वहां रहने वालों को सुविधा मिलेगी।
  2. जिनेवा में होने वाली यूक्रेन-अमेरिका वार्ता से पहले डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने-अपने बयान दिए।
  3. ईरान के प्रतिनिधि अमेरिका के साथ अहम बातचीत के लिए जिनेवा पहुंच गए हैं, जहां दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
  4. जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामलों की जांच के बाद वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सीईओ बोर्गे ब्रेंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

School Assembly Sports News: स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज

  • प्राग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ी गुकेश और अमेरिका के हैंस नीमन के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।
  • टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्ट इंडीज को 9 विकेट से हराया और सुपर-8 में एक और जीत दर्ज की।
  • वेस्ट इंडीज की टीम ने टी20 विश्व कप के इतिहास में आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड बनाया।
  • फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्पेन के क्लब अल्मेरिया के सह-मालिक बन गए हैं।

यहां आप स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज पढ़ सकते हैं।

End of Article