एजुकेशन

School Assembly News Headlines: आज 22 अगस्त 2026 स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल, एजुकेशन और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस, यहां पढ़ें

School Assembly News Headlines, National International And Sports News: यहां हम आपके लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं। यहां आप पढ़ सकते हैं।

Image

School Assembly News Headlines: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल, एजुकेशन और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस

School Assembly News Headlines, National International And Sports News: स्कूल असेंबली में न्यूज हेडलाइंस पढ़ने से छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी (School Assembly News Headlines) मिलती है। यहां सभी के सामने न्यूज पढ़ने से मंच पर बोलने का डर कम होता है। स्टूडेंट्स स्पष्ट और प्रभावी तरीके से बोलना सीखते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से कठिन शब्द पढ़ने से हिंदी और अंग्रेजी का उच्चारण बेहतर होता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं। यहां आप पढ़ सकते हैं।

School Assembly National News: आज की नेशनल न्यूज

  • राहुल गांधी का थाने में धरना, 20 जुलाई प्रदर्शन में पेलेट गन के इस्तेमाल पर FIR की मांग
  • यमन-सोमालिया के पास 22 भारतीयों को ले जा रहे दो जहाज समुद्री लुटेरों ने हाईजैक किए
  • 26/11 केस में हाफिज सईद समेत छह आरोपियों के खिलाफ भारत ने शुरू की गैरहाजिरी में कार्रवाई
  • कांग्रेस ने E20 ईंधन नीति की समीक्षा की मांग की, सरकार के फैसले को बताया ‘जनविरोधी’
  • महात्मा गांधी की सत्य-अहिंसा पर निजी डायरी नीलामी में ₹16.2 करोड़ में बिकी, बना रिकॉर्ड

School Assembly Ke Liye International News: आज की इंटरनेशनल न्यूज

  1. चीन ने ईरान को अलग-थलग करने के अमेरिकी दबाव को ठुकराया, कहा- प्रतिबंधों से नहीं सुलझेगा विवाद
  2. अमेरिका ने 5 और देशों के लिए $750 फास्ट-ट्रैक वीजा अपॉइंटमेंट शुरू किया, भारत अभी सूची से बाहर
  3. हार्वर्ड की अंतरराष्ट्रीय छात्रों को सलाह, नए 4 साल के वीजा नियम से पहले अमेरिका वापसी की सावधानी से करें योजना
  4. भ्रष्टाचार जांच के बीच स्पेनिश पीएम की पत्नी के विदेश जाने पर रोक, बढ़ा कानूनी दबाव

School Assembly Education News: आज की एजुकेशन न्यूज

  • सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 9 में तीन भाषा नीति के क्रियान्वयन पर उठाए सवाल, मांगी स्पष्टता
  • NTA ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की फीस नियमों को किया स्पष्ट, बताया पूरा प्रोसेस
  • BRICS प्रतिनिधियों के साथ विश्वविद्यालयों की साझेदारी, युवाओं के कौशल और उद्यमिता पर जोर
  • शिक्षा में AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच वैज्ञानिक संस्थानों ने AI एथिक्स को दिया समर्थन
  • CBSE ने भाषा प्रशिक्षण पहल को किया मजबूत, छात्रों पर भाषा का बोझ कम करने की तैयारी
  • शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट में रोबोटिक्स का बढ़ा दायरा, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप से नई पहल

School Assembly Sports News: आज की स्पोर्ट्स न्यूज

  • ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, BWF वर्ल्ड्स में भारत को 15 साल बाद महिला डबल्स पदक
  • पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, बिना पदक खत्म हुआ भारत का सिंगल्स अभियान
  • हॉकी वर्ल्ड कप के दूसरे दौर में नीदरलैंड्स से भिड़ेगा भारत, जीत के लिए नहीं होगी गलती की गुंजाइश
  • चार महीने बाद चोट से वापसी करेंगे कार्लोस अल्काराज, US Open 2026 में ग्रैंड स्लैम वापसी पर नजर

यहां आप आज यानी 22 अगस्त 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज की खबरें पढ़ सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article