एजुकेशन

Tips for Scholarship: इंटरव्यू और फॉर्म भरने में अपनाएं ये टिप्स, जरूर मिलेगी स्कॉलरशिप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 06:28 PM IST

Scholarship Tips in Hindi: हर साल कई अंतरराष्ट्रीय और देश की संस्थाएं चुनिंदा छात्रों को विदेश जाकर पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप देती हैं और छात्र इनकी मदद से अपने करियर के सपनों को हासिल कर सकते हैं। यहां पर दिए कुछ आसान टिप्स को फॉर्म भरने और इंटरव्यू की प्रक्रिया के दौरान अपनाकर आप अपने स्कॉलरशिप मिलने की संभावना को बढ़ा सकते हैं।

Image

स्कॉलरशिप के लिए टिप्स

Photo : iStock

Scholarship Form and Interview Tips in Hindi: भारत से हजारों छात्र हर साल देश और दुनिया के कुछ बेहतरीन विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिए जाते हैं। जून 2022 को खत्म होने वाले साल में अकेले यूके के लिए ही एक लाख से ज्यादा भारतीय नागरिक छात्रों ने वीजा लिया है और इसी तरह अमेरिका सहित अन्य देशों के लिए शिक्षा के लिए छात्र बाहर जाते हैं। इसके अलावा देश में भी कई अच्छे संस्थानों की ओर से छात्रवृत्ति दी जाती है। कुछ चुने हुए लोगों के लिए बाहर जाकर पढ़ाई करने का यह सपना स्कॉलरशिप की मदद से संभव हो पाता है। अंतर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम दुनिया भर में बैचलर और मास्टर डिग्री सहित पीएचडी हासिल करने में छात्रों को मदद करते हैं। छात्रवृत्ति पूरी तरह से शिक्षण शुल्क, आवास, यात्रा, चिकित्सा बीमा, वीजा और रहने की लागत को कवर करती है।

इसी तरह की एक स्कॉलरशिप है यूके का शेवनिंग पुरस्कार जिसमें 160 देशों के 1,500 विद्वान शामिल होते हैं। अकेले भारत 100 पुरस्कार प्रदान करता है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम बनाता है। इसके अलावा कई अन्य स्कॉलरशिप कार्यक्रम भी दुनिया भर में मशहूर हैं जोकि छात्रों को विदेशों में पढ़ाई करने का मौका देते हैं। देश में अच्छे कोर्स या संस्थान से पढ़ाई करने के लिए भी ऐसे अवसर महत्वपूर्ण होते हैं।

अगर आप भी ऐसी ही कोई स्कॉलरशिप हासिल करना चाहते हैं तो फॉर्म भरने और इंटरव्यू के दौरान यहां दिए कुछ टिप्स को अपनाकर अपनी छात्रवृत्ति की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं।

एक मजबूत आवेदन करने के टिप्स:

1. समय लेकर आराम से फॉर्म भरें: आवेदन में जल्दबाजी न करें और जमा करने के लिए अंतिम मिनट तक प्रतीक्षा ना करें। आपकी ओर से एक तकनीकी खराबी या बिजली की समस्या निराशाजनक हो सकती है। सब्मिट करने से पहले आवेदन पत्र को एक बार पढ़ें और फिर दोबारा पढ़ें। प्री-स्क्रीनिंग प्रश्नों में से कोई भी गलत होने पर पहले चरण में ही स्कॉलरशिप अस्वीकृति हो जाएगी।

2. यूनिवर्सिटी और कोर्स पर करें रिसर्च: अपने पाठ्यक्रमों को ध्यान से चुनें। इसके बाद आप इंटरव्यू के चरण तक आवेदन में बदलाव नहीं कर पाएंगे। उस चरण में भी, पाठ्यक्रमों को केवल थोड़ा ही बदला जा सकता है।

3. अपने आवेदन को खास बनाएं: निबंध महत्वपूर्ण हैं जिसमें आप अपनी कहानी बताते हैं, इसलिए इसमें सामान्य बातें लिखने से बचें। अपनी अब तक की यात्रा पर चिंतन करें, और छात्रवृत्ति से आप क्या हासिल करने की उम्मीद करते हैं, उसका विवरण बताएं। दूसरों के जीवन पर उनके प्रभाव के साथ अपने नेतृत्व और नेटवर्किंग कौशल के उदाहरण शेयर करें। अपने करियर से आगे बढ़कर आप समाज और दुनिया में क्या योगदान देना चाहते हैं, इस बारे में भी लिखें।

विदेश जाने की स्कॉलरशिप के दौरान शॉर्टलिस्ट किया जाना आधी लड़ाई जीतने जैसा है और इसका मतलब आप शीर्ष 10 प्रतिशत आवेदकों में आ चुके हैं।

1. अपने बारे में बताएं: इंटरव्यू में घिसी-पिटी शुरुआत से बचें और दो मिनट में अपना संक्षिप्त परिचय देने पर जोर दें। इसकी पहले से तैयारी कर लें। इंटरव्यू की शुरुआत अहम होती है।

2. अपना आवेदन फॉर्म पढ़ें: आवेदन पत्र में आपकी ओर से दी गई जानकारी पर कई सवाल पूछे जाएंगे। पैनल आपसे आपकी व्यक्तिगत और व्यावसायिक इच्छा के बारे में पूछेंगे। आपके पाठ्यक्रम विकल्पों पर भी चर्चा की जाएगी।

3. ईमानदार रहें: इंटरव्यू में सब कुछ स्क्रिप्टेड यानी बनावटी नहीं लगना चाहिए, इसलिए पैनल के साथ ईमानदार रहने की कोशिश करें। इसकी हमेशा सराहना की जाती है।

4. ध्यान से सुनें सवाल: इंटरव्यू लगभग 30 मिनट तक चलता है। हर उत्तर से स्कोर मिलता है, इसलिए ध्यान से सुनें, अगर आवश्यक हो तो स्पष्टीकरण मांगें, और अपने उत्तर के लिए कुछ समय दें। जो पूछा गया था उसका ठीक-ठीक उत्तर देने का प्रयास करें और अपने उत्तर को संक्षिप्त रखें।

यहां बताए गए आसान टिप्स को अपनाकर आप इंटरव्यू और आवेदन फॉर्म प्रक्रिया दोनों को बेहतर ढंग से कर सकते हैं और खुद को स्कॉलरशिप मिलने की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article