एजुकेशन

SBI SCO Recruitment 2025: एसबीआई भर्ती के लिए आगे बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, 900 से ज्यादा है वैकेंसी

SBI SCO Recruitment Last date to apply extended: अगर आप SBI SCO भर्ती के लिए आवेदन करने से रह गए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय स्टेट बैंक ने SBI SCO भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया है।

SBI SCO Recruitment 2025

SBI SCO Recruitment 2025

SBI SCO Recruitment Last date to apply extended: अगर आप SBI SCO भर्ती के लिए आवेदन करने से रह गए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय स्टेट बैंक ने SBI SCO भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया है। लास्ट डेट को एक्सटेंड करने के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा की गई है। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार अभी तक आवेदन करने से रह गए हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जारी किए गए नोटिस से मिली जानकारी के अनसुार, SBI SCO भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को 5 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस नौकरी भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 996 पदों को भरा जाएगा।

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें। इसके बाद करेंट ओपनिंग्स वाले लिंक पर क्लिक करें। इतना करते ही आपके सामने डिटेल खुलकर आ जाएगी। अब उम्मीदवार इसे चेक कर लें।

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें

जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें एप्लीकेशन फीस के तौर पर 750 रुपये देने होंगे। यह फीस UR/EWS/OBC कैटेगरी के लिए लागू है। SC/ST/PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस देने से छूट दी गई है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article