एजुकेशन

UP Police Computer Operator Vacancy 2025: यूपी में 1352 पदों पर सरकारी नौकरी के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

UP Police Computer Operator Recruitment 2025 Notification: यूपी पुलिस की तैयारी कर रहे उम्मीदवार जरूर पढ़ें, उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A के 1352 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जानें कौन व कब तक कर सकता है अप्लाई

UP Police Computer Operator Notification 2025

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A

UP Police Computer Operator Recruitment 2025 Notification: यूपी पुलिस की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A की बंपर भर्ती निकली है। इस विज्ञप्ति के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A के 1352 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in से आवेदन कर सकते हैं, जानें कौन व कब तक कर सकता है अप्लाई

UP पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2025-26 के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

UP Police Computer Operator Vacancy 2025 Date

इस भर्ती अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं, आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी तक चलेगी। पूरा प्रोसीजर ऑनलाइन रहेगा।

UP Police Computer Operator Vacancy 2025 Apply Online

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं।

एक नजर इस सरकारी नौकरी पर

कहां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पद का नाम यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A
पद की संख्या 1352
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन की तिथि 16th दिसंबर 2025 से 15th जनवरी 2026
योग्यता 12वीं (Physics & Maths) और O’ लेवल या समकक्ष
आयु 18 से 28 साल July 1, 2025
चयनलिखित परीक्षा और डीवी
परीक्षा का मोड ऑफलाइन
सैलरी 45000 लगभग
जॉब लोकेशन उत्तर प्रदेश
वेबसाइट uppbpb.gov.in

UP Police Computer Operator Vacancy 2025 Eligibility Criteria

  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथमेटिक्स (PCM) के साथ 12वीं क्लास (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास DOEACC से “O” लेवल सर्टिफिकेट या कंप्यूटर साइंस/IT/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • इसके अलावा इंग्लिश में 30 WPM और हिंदी में 25 WPM, दोनों का टेस्ट 15-15 मिनट के लिए अलग-अलग किया जाएगा।
आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी वर्ग के लिए 400 रुपय आवेदन शुल्क है।

लिखित परीक्षा के बारे में

इसमें उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, मानसिक सामर्थ्य एवं तर्कशक्ति और कंप्यूटर विज्ञान 200 अंकों के 160 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

क्या होगा वेतन

  • सैलरी 5200 से 20,200 रुपये प्रति माह।
  • ग्रेड पे 2400 रुपये प्रति माह
  • इन-हैंड सैलरी 25,500/- से 81,100 रुपये प्रति माह।,

हर एक जानकारी को आधिकारिक नोटिफिकेशन से क्रॉस चेक करने के बाद ही अप्लाई करें

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article