एजुकेशन

SBI PO Prelims Result 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

SBI PO Prelims Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SBI PO Prelims Result 2025 (Photo Credit: Canva)

SBI PO Prelims Result 2025: एसबीआई पीओ रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त 2025 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के 100 सवाल पूछे गए और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का रिजल्ट अगस्त या सितंबर 2025 में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SBI PO Result 2025

  • सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 541 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 203 पद, एससी के लिए 80 पद, एसटी के लिए 73 पद, ओबीसी के लिए 135 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 50 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article