एजुकेशन

SBI Clerk Notification 2023: जारी होने जा रहा एसबीआई क्लर्क नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

SBI Clerk Notification 2023, SBI Clerk Prelims Exam 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा क्लर्क एग्जाम का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अगर आप भी बैंक में नौकरी की तलाश में हैं तो यहां एसबीआई क्लर्क एग्जाम से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

SBI Clerk Notification 2023

Photo : iStock

SBI Clerk Notification 2023, SBI Clerk Prelims Exam 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा क्लर्क पदों पर भर्ती (SBI Clerk Recruitment 2023) के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आप भी बैंक में नौकरी की तलाश में हैं तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर तय समय के अंदर घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा सहित अन्य जानकारी जरूर चेक कर लें।

SBI Clerk Prelims Exam 2023: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन नवंबर - दिसंबर में किया जा सकता है। इस प्रीलिम्स परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है। हर गलत जवाब पर 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी होती है।

SBI Clerk Notification 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

एसबीआई में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आयु 20 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी एसबीआई क्लर्क एग्जाम के लिए इन स्टेप्स के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे।

How to Apply for SBI Clerk Exam 2023

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर एसबीआई क्लर्क एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।

SBI Clerk Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

एसबीआई क्लर्क एग्जाम एप्लीकेशन के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article