एजुकेशन

SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स

SBI Clerk Mains Result 2025 Expected Date: एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। एक बार जारी होने के बाइ इसे sbi.co.in पर से देखा जा सकेगा। जो उम्मीदवार नवंबर 2025 में हुए SBI क्लर्क (जूनियर एसोसिएट कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) मेन्स एग्जाम में शामिल हुए थे, वे क्रेडिंशियल तैयार रखें

Image

एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा कैसे देखें

SBI Clerk Mains Result 2025 Expected Date: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 घोषित करने वाला है। एक बार जारी होने के बाइ इसे sbi.co.in पर से देखा जा सकेगा। जो उम्मीदवार नवंबर 2025 में हुए SBI क्लर्क (जूनियर एसोसिएट कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) मेन्स एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे उम्मीदवार अपना क्रेडिंशियल तैयार रखें।

रिजल्ट के अलावा, SBI स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट और कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा।

SBI Clerk Mains Result 2025 26 कैसे देखें?

  • रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाना होगा
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को “Current Openings” सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद 'SBI Clerk Mains 2025 Result/Scorecard' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें

SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट के बाद क्या होगा?

जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा पास करेंगे, उन्हें लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) के लिए बुलाया जाएगा। यह टेस्ट उन उम्मीदवारों के लिए जरूरी है जिन्होंने क्लास 10 या 12 में लोकल भाषा नहीं पढ़ी है। फाइनल सिलेक्शन इन चीज़ो पर आधारित होगा:

  • मेन्स परीक्षा में परफॉर्मेंस
  • LLPT पास करना
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

एसबीआई की ओर से क्लर्क के कुल 6589 पदों को भरा जाना है। इसमें एसबीआई क्लर्क रेगुलर के कुल 5180 पद और एसबीआई क्लर्क बैकलॉग के कुल 1409 पद शामिल किए गए हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article