SBI Clerk Backlog Admit Card 2026 Out: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स की स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बता दें कि यह विशेष भर्ती अभियान बैकलॉग रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक अपना आवेदन फॉर्म जमा किया था और वह 16 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अब एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़े केंद्र और समय की जानकारी के लिए समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है।
SBI क्लर्क बैकलॉग भर्ती 2026 को लेकर मुख्य विवरण
| कुल पद | 1,538 बैकलॉग वैकेंसी |
| परीक्षा की तिथि | 16 सितंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | sbi.co.in/careers |
| एडमिट कार्ड डेट | 9 सितंबर 2026 |
| परीक्षा की डेट | 16 सितंबर 2026 |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MPESB MP Police Admit Card 2026: मध्य प्रदेश पुलिस HC और ASI कंप्यूटर प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड होगी यह जानकारी
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय
- आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- आपकी स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी में किसी भी प्रकार की गलती होने पर उम्मीदवार तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें और इसे परीक्षा से पहले सही करवाएं। ताकि एग्जाम के दौरान या उसके बाद में आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - "Junior Associate Special Recruitment Drive 2026" के लिंक को खोजें।
स्टेप 4 - 'Prelims Call Letter' डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि (DOB) दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 6 - आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर क्या साथ ले जाएं?
- एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड की एक साफ प्रिंटेड कॉपी (फोटो चिपकी हुई)।
- फोटो आईडी कार्ड (पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी)
- मूल पहचान पत्र की एक सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी जो निरीक्षक को जमा की जाएगी।
- वही पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो जो आवेदन के समय अपलोड की गई थी (अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए)।
- रफ कार्य और उत्तर अंकित करने के लिए नीला या काला पारदर्शी पेन।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SSC JHT 2026: नोएडा केंद्र पर रद्द हुई परीक्षा अब 13 सितंबर को, जानें कब जारी होंगे नए एडमिट कार्ड
परीक्षा केंद्र पर भूलकर भी न ले जाएं ये सामान
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन या अन्य कोई भी संचार उपकरण।
- किताबें, नोट्स, कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री बॉक्स या पेंसिल बॉक्स।
- वॉलेट, बैग, गॉगल्स, बेल्ट, या कोई भी कीमती आभूषण।
- परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी तरह का खाद्य पदार्थ या बंद बोतल ले जाना सख्त मना है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए परीक्षा तिथि से पूर्व ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उस पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार समय पर केंद्र पहुंचे। साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
