MPESB MP Police Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) और सहायक सब-इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर अपनी परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के आसान स्टेप उम्मीदवारों की सहायता के लिए लेख में नीचे दिए गए हैं, जिन्हें फॉलो करते हुए उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक के माध्यम से MP Police HC and ASI Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में होगी यह जानकारी
एमपीईएसबी द्वारा एमपी पुलिस एचसी, एएसआई कंप्यूटर प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड में यह आवश्यक जानकारी है -
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार के साइन
- उम्मीदवार की फोटो
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा का समय
- परीक्षा की डेट
- परीक्षा का रिपोर्टिंग समय
- दिशा निर्देश
कैसे करें एमपी पुलिस प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड?
स्टेप 1 - एमपी पुलिस एचसी और एएसआई कंप्यूटर प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए esb.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Asst. Sub-Inspector (Computer) and Head Constable (Computer) Recruitment Test - 2026
Practical Exam Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना है।
स्टेप 4 - सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
स्टेप 5 - अब, इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार एक फोटो आईडी भी रखें। वह आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड रख सकते हैं। इसके साथ ही वर्तमान समय की 2 से 3 पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ में रखें। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अलाउड नहीं है तो इस बात का ध्यान रखें।
