SBI CBO Apply Online: एसबीआई में 2050 पदों को भरने के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें कौन किस पद पर कर सकेगा अप्लाई
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 29, 2026, 06:37 PM IST
SBI CBO Apply Online 2026 Begins at sbi.co.in: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज sbi.co.in पर शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान का मकसद देश भर के अलग-अलग सर्किलों में 2050 सीबीओ पदों को भरना है।
एसबीआई में 2050 पदों को भरने के लिए शुरू हुए आवेदन
SBI CBO Apply Online 2026 Begins at sbi.co.in: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन विंडो को शुरू कर दिया है।SBI Bank CBO Recruitment 2026 Notification बीते दिन जारी किया गया था, जिसमें बताया गया था कि आवेदन विंडो 29 जनवरी से शुरू होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2,050 सरकारी वैकेंसी को भरा जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर आवेदन कर सकेंगे। जानें कौन कर सकता है आवेदन
SBI CBO Notification के अनुसार, एप्लीकेशन लिंक एक्टिवेट हो गया है और 18 फरवरी तक खुला रहेगा। उम्मीदवारों को आखिरी तारीख से पहले अपने SBI CBO Application Form जमा करने होंगे क्योंकि तय तारीख के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कब होगी परीक्षा, कैसे होगा चयन?
SBI CBO 2026 Exam का आयोजन मार्च 2026 में कराए जाने की संभावना है, यानी तैयारी के लिए समय होगा। ऐसे में ज्यादा न सोचें और अप्लाई करें। सिलेक्शन प्रोसेस में एक लिखित परीक्षा, उसके बाद इंटरव्यू और लोकल भाषा का प्रोफिशिएंसी टेस्ट शामिल है।
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख | 29 जनवरी, 2026 |
| आवेदन करने की आखिरी तारीख | 18 फरवरी, 2026 |
| परीक्षा की संभावित तारीख | मार्च 2026 |
SBI CBO Vacancy 2026 Age
31 दिसंबर, 2025 तक 21 से 30 साल। सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों और योग्य पूर्व सैनिकों उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है।SBI CBO Vacancy 2026 Eligibility
इन पदों के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास बैंकिंग अनुभव होना जरूरी है। सर्कल बेस्ड ऑफिसर की नौकरी के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इंजीनियरिंग, मेडिकल, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, या कॉस्ट अकाउंटेंसी जैसी प्रोफेशनल डिग्री वाले उम्मीदवार भी योग्य हैं। अनुभव के तौर पर, किसी भी बैंक में ऑफिसर के तौर पर कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए।
SBI CBO Vacancy 2026 Fee
सामान्य, ओबीसी और EWS उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये, जबकि SC या ST, और PH या PWD उम्मीदवारों के लिए निशुल्क।