SBI Bank CBO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी, 2050 पदों के लिए जानें कौन कर सकते हैं आवेदन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 28, 2026, 09:09 PM IST
SBI Bank CBO Recruitment 2026 Notification: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सर्कल में सर्कल बेस्ड ऑफिसर की भर्ती के लिए एसबीआई बैंक CBO भर्ती 2026 अधिसूचना जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य कुल 2,050 वैकेंसी को भरना है। जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी, 2050 पदों के लिए जानें कौन कर सकते हैं आवेदन
SBI Bank CBO Recruitment 2026 Notification: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सर्कल में सर्कल बेस्ड ऑफिसर की भर्ती के लिए एसबीआई बैंक CBO भर्ती 2026 अधिसूचना जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य कुल 2,050 वैकेंसी को भरना है। ये नोटिफिकेशन आज 28 जनवरी, 2026 को जारी किया गया है, तबकि ऑनलाइन आवेदन 29 जनवरी, 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर आवेदन कर पाएंगे। लेकिन आवेदन से पहले देखें कौन कब तक कर सकता है आवेदन?
योग्य उम्मीदवार 18 फरवरी, 2026 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। SBI Bank CBO Recruitment 2026 Notification के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया उन ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास पहले से बैंकिंग का अनुभव है। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
SBI Bank CBO Recruitment 2026 Eligibility
सर्कल बेस्ड ऑफिसर की नौकरी के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इंजीनियरिंग, मेडिकल, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, या कॉस्ट अकाउंटेंसी जैसी प्रोफेशनल डिग्री वाले उम्मीदवार भी योग्य हैं। इसके अलावा, आवेदकों के पास किसी भी बैंक में ऑफिसर के तौर पर कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए।
SBI Bank CBO Recruitment 2026 Imp Date
| इवेंट | तारीख |
| नोटिफिकेशन जारी | 28 जनवरी, 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 29 जनवरी, 2026 |
| आवेदन करने की आखिरी तारीख | 18 फरवरी, 2026 |
| परीक्षा | मार्च 2026 |
जनरल, OBC, और EWS उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, और PH या PWD उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। पेमेंट ऑनलाइन करना होगा।
चयन प्रक्रिया
SBI बैंक CBO भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, भाषा टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, और मेडिकल जांच शामिल है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
स्टेप 2: CBO भर्ती 2026 सेक्शन पर जाएं और अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एक वैलिड ईमेल ID और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्टर करें।
स्टेप 4: आवेदन फॉर्म भरें और ज़रूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। स्टेप 5: लागू फीस का पेमेंट करें और डायरेक्ट लिंक के ज़रिए एप्लीकेशन सबमिट करें।
SBI Bank CBO Recruitment 2026 Age
एप्लीकेंट्स के लिए अधिकतम उम्र सीमा 31 दिसंबर, 2025 तक 21 से 30 साल है। सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों और योग्य पूर्व सैनिकों उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट उपलब्ध है।