एजुकेशन

SBI CBO Interview Admit Card 2026: स्टेट बैंक ने जारी किया सीबीओ भर्ती इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

SBI CBO Interview Hall Ticket 2026: SBI ने 2,050 सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। भर्ती शेड्यूल के अनुसार, इंटरव्यू संभावित रूप से 13 जुलाई, 2026 से शुरू होंगे।

Image

एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2026

SBI CBO Interview Admit card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने CBO यानी सर्कल बेस्ड ऑफिसर भर्ती 2026 का इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा क्लियर की है, वे अब SBI के ऑफिशियल भर्ती पोर्टल से अपना इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बैंक कुल 2050 CBO पद भरेगा। लिखित परीक्षा का रिजल्ट 30 जून 2026 को आया था। अब पास हुए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू राउंड से होगा

इंटरव्यू कब से शुरू होंगे?

शेड्यूल के मुताबिक SBI CBO Interview 13 जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है। इंटरव्यू में जाने से पहले कॉल लेटर पर दी गई तारीख, टाइम और जगह जरूर चेक कर लें।

SBI CBO Interview Admit Card Step to Download

  • SBI के भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • Interview Call Letter for CBO 2026 लिंक पर क्लिक करें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या DOB डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर इंटरव्यू एडमिट कार्ड दिखेगा उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें

कोई गलती दिखे तो तुरंत SBI हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

SBI एडमिट कार्ड में ये जानकारी चेक करें

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर
  • इंटरव्यू की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम
  • इंटरव्यू सेंटर का पता

इंटरव्यू से पहले ही कॉल लेटर डाउनलोड कर लें।

इंटरव्यू के दिन साथ ले जाएं ये डॉक्यूमेंट

  • इंटरव्यू कॉल लेटर की प्रिंटेड कॉपी
  • फोटो वाला ID प्रूफ - आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस
  • 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, अगर मांगा गया हो
  • कॉल लेटर में बताए गए बाकी जरूरी कागज

भर्ती की अहम बातें

SBI इस बार 2050 सर्कल बेस्ड ऑफिसर की भर्ती कर रहा है। फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा + इंटरव्यू के अंकों के आधार पर होगा। इंटरव्यू की जगह पर रिपोर्टिंग टाइम से 30 मिनट पहले पहुंचें। भर्ती से जुड़े नए अपडेट के लिए SBI की ऑफिशियल वेबसाइट और करियर पेज चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article