SBI Assistant Manager, Deputy Manager Law Admit Card 2026 Released: एसबीआई असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SBI Assistant Manager Admit Card) खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट मैनेजर लॉ और डिप्टी मैनेजर लॉ का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.sbi.bank.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें एसबीआई असिस्टेंट मैनेजर लॉ और डिप्टी मैनेजर लॉ की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 24 जून 2026 को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2026 थी। वहीं अब परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI AM, DM Law Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले onlinesbi.sbi.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SBI Assistant Manager Law & Deputy Manager Law Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
एडमिट कार्ड पर श्रुटि पाए जाने पर
एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्रा का पता, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा का समय आदि जानकारी होगी। यदि किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में नाम या अन्य किसी जानकारी को लेकर किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।
