एजुकेशन

सरकारी शिक्षक के 11,000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती, लास्ट डेट से पहले-पहले कर लें आवेदन

Primary Teacher Bharti : गुजरात में प्राइमरी शिक्षकों के भर्ती के बाद चुने गए उम्मीदवारों को काफी अच्छी सैलरी दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और ऐसे में बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। इसलिये उम्मीदवारों को इसके लिए जल्दी आवेदन कर लेना चाहिए। आखिरी तारीख से पहले-पहले उम्मीदवार आवेदन कर लें।

Image

Sarkari teacher bharti

Sarkari Teacher Bharti: शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। गुजरात में प्राइमरी शिक्षकों के हजारों पदों पर भर्ती निकली है, जिसके जरिये पहली कक्षा से 5वीं तक के शिक्षकों को चुना जाएगा। इस भर्ती का आयोजन GSPESC की तरफ से किया जा रहा है, जिसमें कुल 11,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये सभी पद प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए हैं। 15 अप्रैल से आवेदन शुरू हो चुके हैं। इस लेख में जानते हैं गुजरात प्राइमरी शिक्षक भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी...

आवेदन की आखिरी डेट

गुजरात में प्राइमरी शिक्षकों के भर्ती के बाद चुने गए उम्मीदवारों को काफी अच्छी सैलरी दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और ऐसे में बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। इसलिये उम्मीदवारों को इसके लिए जल्दी आवेदन कर लेना चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल रखी गई है।

भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों का TET-1 परीक्षा पास होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा D.El.Ed या फिर उसके बराबर की ही डिग्री भी होनी जरूरी है। अगर कोई उम्मीदवार D.El.Ed के फाइनल ईयर में है तो वो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। साथ ही उम्मीदवार को जिस सब्जेक्ट में पढ़ाना है उसकी बेसिक जानकारी भी होनी जरूरी है ताकि सही तरीके से बच्चों को पढ़ाया जा सके।

क्या है उम्र सीमा ?

आयु सीमा की बात करें तो इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल रखी गई है। इसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी। वहीं सैलरी की बात करें तो शुरुआत में 5 साल तक उम्मीदवारों को 26,000 रुपये महीना दिया जाएगा। इसके बाद ही नियमित रूप से सैलरी दी जाएगी। इसमें 25,000 से लेकर 81,100 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।

कैंडिडेट्स को फीस ऑनलाइन ही भरनी होगी। इसके लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।

जानें आवेदन का तरीका

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाएं।
  • फिर वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • अब फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

बता दें कि इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया सीधी है। सबसे पहले शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी मानकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। फिर सही डॉक्यूमेंट पाए जाने पर उम्मीदवारों को जिला और स्कूल आवंटित किया जाएगा। इस भर्ती में कोई भी रिटन टेस्ट नहीं है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article