BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका
- Agency by: Agency
- Updated Feb 5, 2026, 12:00 PM IST
Sarkari Naukri Results 2026 BSNL Recruitment 2026 (सरकारी नौकरी 2026): सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट स्कीम के तहत टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (DR) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में सरकारी नौकरी (Image: Canva)
Sarkari Naukri 2026 BSNL Recruitment 2026 (सरकारी नौकरी 2026): सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट स्कीम के तहत टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (DR) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। BSNL सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए 120 संभावित खाली पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 05 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे हैं और 07 मार्च 2026 तक आवेदन किये जा सकते हैं। आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 से BSNL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए खास मानी जा रही है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार bsnl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए बीई/बीटेक डिग्री और सीए/सीएमए योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 24900 से 50500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
बीएसएनएल भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी:
- अखिल भारतीय स्तर पर ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- इंटरव्यू
पदों का विवरण

BSNL Recruitment Notification
- पद का नाम: सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Senior Executive Trainee)
- कुल पद: 120
आवेदन तिथि
- आवेदन शुरू: 5 फरवरी 2026
- अंतिम तिथि: 07 मार्च 2026
पात्रता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है:
- इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रिकल / कंप्यूटर / आईटी इंजीनियरिंग में डिग्री
- कुछ पदों के लिए एमबीए (MBA) की डिग्री
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
BSNL जैसी प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में सीनियर लेवल ट्रेनी के रूप में करियर की शुरुआत करना युवाओं के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे स्केल 3 के अनुसार 24900 से लेकर 50500 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।