एजुकेशन

Delhi HC Recruitment 2026 : दिल्ली हाईकोर्ट में नौकरी का मौका, जानें JJA भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

Delhi HC Recruitment: दिल्ली हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रेस्टोरर (JJA) के 152 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ये भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए है, जो कोर्ट से जुड़ी नौकरी में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस पद के लिए आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 रखी गई है। उम्मीदवार 23 फरवरी रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

Delhi high court vacancy

Delhi high court vacancy

Delhi High Court Vacancy 2026 : दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi HC Recruitment) में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए वेकेंसी निकली है। कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रेस्टोरर (JJA) के 152 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए है, जो कोर्ट से जुड़ी नौकरी में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस पद के लिए आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं। यानी कि अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन ही होगा।

कब है आवेदन की आखिरी तारीख ? Delhi HC JJA vacancy Last Date:

बताते चलें कि आज यानी 4 फरवरी सुबह 11 बजे से ही इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 रखी गई है। यानी उम्मीदवार 23 फरवरी रात 11 बजे तक ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय का इंतजार ना करके समय रहते ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 23 फरवरी 2026 रात 11:55 बजे तक है। अगर आवेदन में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उसमें सुधार के लिए 27 फरवरी 2026 रात 8 बजे तक करेक्शन विंडो खोल दी जाएगीष इस दौरान आवेदन में सुधार और करेक्शन के लिए चार्ज का भी भुगतान किया जा सकता है। आयु सीमा और योग्यता से जुड़ी सारी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड ? Delhi High Court Vacancy 2026 :

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख और परीक्षा की तारीख समय, स्थान से जुड़ी जानकारी बाद में दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.delhihighcourt.nic.in पर जारी की जाएगी। बता दें कि ये भर्ती जूनियर ज्यूडीशियल असिस्टेंट/रेस्टोरर पद के लिए है, जो ग्रुप B कैटेगरी में आते हैं। इस पद का वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 6 है।

सामान्य वर्ग के लिए 62 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 12 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 44 पद, अनुसूचित जाति के लिए 20 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 14 पद आरक्षित हैं।

इस भर्ती में भारत के नागरिकों के साथ-साथ नेपाल के नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते वे सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों को पूरा करते होंं।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article