एजुकेशन

Bihar Chowkidar Bharti: बिहार में 12वीं पास के लिए बंपर वेकेंसी, चौकीदार भर्ती के लिए कब शुरू होंगे आवेदन ?

Bihar Chowkidar Bharti 2026 : ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और खाली पदों को भरने के लिए ये भर्ती की जा रही है। ये खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है, जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।।

Image

Bihar Chowkidar Bharti 2026

Bihar Chowkidar Bharti 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आ रहा है। खास तौर पर ग्रामीण चौकीदार/चौकीदार पदों पर बड़ी भर्ती होगी। युवाओं के लिए यहां बिहार चौकीदार भर्ती 2026 का बड़ा अपडेट जल्द ही आने वाला है। ये भर्ती अनुमानित 22,000 से भी ज्यादा पदों की जाएगी। ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और खाली पदों को भरने के लिए ये भर्ती की जा रही है। ये खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है, जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

क्या है शैक्षणिक योग्यता ?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ जिलों में स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी रखा गया है। साथ ही आवेदक का संबंधित जिले या फिर पंचायत का निवासी होना भी जरूरी है। चौकीदार पद पर चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियम के मुताबिक शुरुआती सैलरी 18,000 से लेकर 25,000 रुपये हर महीने दी जाएगी। ये राशि जिले और पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

किस पद के लिए होती है ये नियुक्ति ?

बिहार चौकीदार भर्ती आमतौर पर जिला स्तर पर आयोजित की जाती है। भर्ती प्रक्रिया का संचालन संबंधित जिलों के जिला प्रशासन या फिर समहर्ता कार्यालय के जरिये किया जाता है। इस भर्ती के तहत ग्रामीण चौकीदार/नगर चौकीदार के पदों पर नियुक्ति की जाती है। पदों की संख्या जिलेवार अलग-अलग होती है।

बिहार सरकारी की तरफ से ग्रामीण इलाकों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर पंचायत में एक चौकीदार की जरूरत होती है। इसमें सरकार की तरफ से 28,900 पदों पर पदोन्नति के बाद भी बहुत सारे पद खाली हैं। इसे भरने के लिए ही सरकार की तरफ से Bihar Police Chowkidar Vacancy 2026 के लिए सूचना जारी की गई है।

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर नजर बनाए रखें। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन किसी भी मोड में करवाई जा सकती है। इसकी पूरी जानकारी विज्ञापन में दी जाएगी। सही समय पर जरूरी दस्तावेजों को तैयार रखें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article