एजुकेशन

Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश पुलिस में ASI और हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

MPESB Assistant Sub-Inspector (Computer) and Head Constable (Computer) Vacancy 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस एएसआई (कंप्यूटर) एवं हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। आवेदन प्रकिया आज 5 फरवरी से शुरू हो गए हैं, उम्मीदवार 19 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

मध्य प्रदेश पुलिस में ASI और हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू

MPESB Assistant Sub-Inspector (Computer) and Head Constable (Computer) Vacancy 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस एएसआई (कंप्यूटर) एवं हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य के जो उम्मीदवार पुलिस विभाग में नौकरी आने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए ये बड़ा अवसर है। आवेदन प्रकिया आज 5 फरवरी से शुरू हो गए हैं, उम्मीदवार 19 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 24 मार्च को होगी। देखें पोस्ट वाइज ब्रेकअप, किस पद पर कितनी रिक्तियां आई हैं।

इसमें मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में 89 टेक्निकल पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। छात्र आफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

MPESB Assistant Sub-Inspector (Computer) and Head Constable (Computer) Date

आवेदन शुरू होने की तिथि 5 फरवरी
आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी
प्रारंभिक परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि 24 मार्च
आवेदन के लिए वेबसाइट esb.mp.gov.in
इस भर्ती अभियान में दो टेक्निकल पद शामिल हैं। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर कंप्यूटर के लिए कुल 14 वैकेंसी नोटिफाई की गई हैं।

MPESB Assistant Sub-Inspector (Computer) and Head Constable (Computer) How to Apply

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • भाषा का चुनाव करें।
  • Latest Updates के नीचे इस लिंक पर क्लिक करें
  • 'Online Form - Asst. Sub-Inspector (Computer) and Head Constable (Computer) Direct Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2026 Start From - 05/02/2026 Rulebook'
  • क्रेडिंशियल भरें, आवेदन फॉर्म भरें।

योग्यता के मापदंड क्या हैं?, MP Police Vacancy 2026 Eligibility

छात्रों के पास कंप्यूटर इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों ने PCM विषयों के साथ क्लास 12 पास की हो और साथ ही उनके पास किसी मान्यता प्राप्त कंप्यूटर कोर्स या डिप्लोमा भी हो।

आयु सीमा, MP Police Vacancy 2026 Age Limit

19 फरवरी, 2026 की कट-ऑफ तारीख के अनुसार 18 से 33 वर्ष उम्मीदवारों की आयु होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।

चयन प्रक्रिया?, MP Police Vacancy 2026 Selection

चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा, एक फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एक मेडिकल टेस्ट शामिल है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article