एजुकेशन

Sarkari Naukri in Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट में सिस्टम असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Sarkari Naukri in Rajasthan High Court, Jodhpur: राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने राजस्थान उच्च न्यायालय कर्मचारी सेवा नियम, 2002 के अंतर्गत सिस्टम असिस्टेन्ट के 230 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

Image

Sarkari Naukri in Rajasthan High Court

Sarkari Naukri in Rajasthan High Court, Jodhpur on System Assistant Post: राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने राजस्थान उच्च न्यायालय कर्मचारी सेवा नियम, 2002 के अंतर्गत सिस्टम असिस्टेन्ट के 230 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये हैं। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी, 2024 को सायं 5 बजे तक तथा परीक्षा शुल्क जमा कराने की समय सीमा 4 फरवरी, 2024 को सायं 5 बजे तक रहेगी।

चयनित अभ्यर्थी नियमानुसार दो वर्ष की अवधि तक 18,500 रूपये प्रतिमाह पारिश्रमिक पर परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में रहेंगे। परिवीक्षा काल सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर उन्हें नियमानुसार पे-मैट्रिक्स लेवल संख्या स्-8 के अनुसार पे-स्केल 26,300-83500 रूपये देय होगा।

आवेदक दिशा-निर्देशों के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय की वेबवाईट http://www.hcraj.nic.in का अवलोकन करेें। सामान्य श्रेणी के 85, आर्थिक पिछड़ा वर्ग के 23, एससी के 36, एसटी के 27, ओबीसी के 48 एवं मोस्ट बेकवर्ड क्लास के लिए 11 पद आरक्षित हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article