June Sarkari Naukri : अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो जून का महीना आपके लिए बेहद खास है क्योंकि इस महीने में एसएससी से लेकर रेलवे और कोर्ट से लेकर बैंक तक में बड़ी भर्तियां निकली हुई हैं। अगर आप भी इन भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इनके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस लेख में जून की 10 बड़ी भर्तियों के बारे में बताया गया है, ऐसे में जल्दी से इन सभी भर्तियों के बारे में जानकारी नोट कर लें।
एसएससी सीजीएल भर्ती (SSC CGL Bharti 2026)
एसएससी ने सीजीएल वेकेंसी की घोषणा की है, जिसमें इस साल 12256 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप ग्रेजुएट हैं तो एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ssc.gov.in पर इस भर्ती के लिए लास्ट डेट 22 जून 2026 है। साथ ही एप्लिकेशन फीस 23 जून तक भर सकेंगे। वर्तमान में चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से लेकर 1,42,400 तक बेसिक पे मिलता है।
UP ग्रुप सी टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती (Group C Technical Assistant Bharti)
यूपी में ग्रुप सी टेक्निकल असिस्टेंट के 2759 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर/होमसाइंस/कम्यूनिटी साइंस/फॉरेस्ट्री या बी-ई/बीटेक इंजीनियरिंग की डिग्री एग्रीकल्चर में की है और उनके पास पीईटी 2025 का स्कोरकार्ड भी है, वो इसमें अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 11 जून लास्ट डेट है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसमें शुरुआती सैलरी 25,000 से लेकर 80,000 रुपये (बिना भत्ते) तक हो सकती है।
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती (RRB Assistant Loco Pilot Bharti)
रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका है। RRB द्वारा 11127 पदों पर असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए 15 मई से आवेदन चल रहे हैं। ये आवेदन 14 जून 2026 तक चलेंगे। इसके लिए 10वीं पास और संबंधित क्षेत्र में ITI या फिर डिप्लोमा वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।
3951 पदों वाली बंपर भर्ती
राजस्थान के वरिष्ठ अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत 3951 पदों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने कंप्यूटर से जुड़े कोर्स में बैचलर या मास्टर्स डिग्री हासिल की है, वो इसमें अप्लाई कर सकते हैं। 23 जून आवेदन की लास्ट डेट है।
CDS और नवेल अकेडमी के लिए आवेदन शुरू (CDS and INA Recruitment)
सीडीएस के साथ नेशनल डिफेंस अकेडमी और नेवल अकेडमी II के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसमें 394 पदों पर भर्ती होगी। सबसे ज्यादा पद 208 इंडियन आर्मी के हैं। उम्मीदवार 9 जून 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
