RBI Office Attendant Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 के संबंध में आज यानी 15 जनवरी 2026 को नोटिफिकेशन (RBI Job Alert) जारी किया है। अगर आप भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। जारी नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के साथ, आवेदन प्रक्रिया, रिक्त पदों की संख्या, एलिजिबलिटी आदि की जानकारी दी गई है। भर्ती की विस्तृत जानकारी उम्मीदवार यहां पढ़ सकते हैं।
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026: आवेदन की तिथि
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी बताई जा रही है। बता दें कि इसके साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान भी उम्मीदवार को 4 फरवरी तक करना होगा। उसके बाद आवेदन पोर्टल बंद हो जाएगा। आवेदन और नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए उम्मीवाद आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से कर सकते हैं।
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026: पदों की संख्या
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए कुल 572 रिक्तियां है, जो शहर के अनुसार, निकाली गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, SC उम्मीदवार के लिए 14 शहरों में 89, ST उम्मीदवारों के लिए 58, OBC के लिए 83, EWS के लिए 51 और UR के लिए 291 रिक्तियां है।
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026: परीक्षा की तिथि
नोटिफिकेशन के अनुसार, RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 की परीक्षा ऑनलाइन मोड में 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026: एलिजिबिलिटी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए यह जानना आवश्यक है कि वह इस भर्ती के लिए एलिजिबल हैं भी की नहीं। केवल एलिजिबल उम्मीदवार ही परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 साल के भीतर होनी चाहिए। आरबीआई के मानदंडों के अनुसार, आरक्षित यानी रिजर्व कैटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ सालों की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
- किसी भी योग्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है।
- ग्रेजुएशन पास करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- जिस भी शहर में आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए आप आवेदन कर रहे हैं आपको उस शहर का निवासी होना अनिवार्य है, जिसके लिए आपको वैध निवास प्रमाण पत्र देना होगा।
पूर्व सैनिकों की पात्रता
पूर्व सैन्यकर्मी, जो भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके लिए पात्रता योग्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं कक्षा पास करना अनिवार्य है। उम्मीदवार को कम से कम 15 वर्ष की रक्षा सेवा पूरी करनी चाहिए। बस उम्मीदवार ने आर्म फोर्सेज के बाहर से ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त न की हो।
भाषा को लेकर पात्रता
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार जिस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से उसे वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को उस भाषा में लिखना, पढ़ना, बोलना और समझना चाहिए।
RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026: सिलेक्शन प्रोसेस
बता दें कि आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए उम्मीदवार को एक ऑनलाइन परीक्षा के गुजरना होगा। इसमें पास होने का बाद लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट होगा, जिसके आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी।
