एजुकेशन

Sainik School Result 2026: सैनिक स्कूल के रिजल्ट exams.nta.nic.in पर जारी, जानें चेक करने का तरीका

स्टूडेंट्स वेबसाइट पर AISSEE सिलेक्शन लिस्ट 2026 PDF भी देख सकते हैं। क्लास 6th और 9th के स्टूडेंट्स अपनी मेरिट लिस्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेक्शन लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स ई-काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए एलिजिबल हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि सीट पाने के लिए अगली लिस्ट का इंतजार करें।

Image

Sainik School Result 2026

AISSEE Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) क्लास 6th और 9th का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। पेरेंट्स और स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर सैनिक स्कूल का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर AISSEE सिलेक्शन लिस्ट 2026 PDF भी देख सकते हैं। क्लास 6th और 9th के स्टूडेंट्स अपनी मेरिट लिस्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेक्शन लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स ई-काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए एलिजिबल हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि सीट पाने के लिए अगली लिस्ट का इंतजार करें।

सैनिक स्कूल रिजल्ट स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स और पेरेंट्स बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाएं
  • ‘कैंडिडेट एक्टिविटी’ में, ‘AISSEE – 2026 के लिए स्कोर कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें
  • कैप्चा कोड सॉल्व करके सबमिट करें
  • AISSEE 2026 स्कोर दिखाई देंगे
  • आगे के रेफरेंस के लिए डाउनलोड करें

सैनिक स्कूल एडमिशन 2026: ई-काउंसलिंग प्रोसेस

जो स्टूडेंट्स इस राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं, उन्हें सैनिक स्कूल एडमिशन काउंसलिंग (AISSAC) पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। इस ई-काउंसलिंग में स्कूल की पसंद और दूसरी जरूरी जानकारी डालनी होती है। सीटें स्टूडेंट की रैंक, कैटेगरी और उपलब्ध सीटों के आधार पर दी जाती हैं। AISSEE सीट एलोकेशन स्टूडेंट की रैंक, उनकी कैटेगरी और उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर तय होता है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article