Sainik School Result 2024, Sainik School Class 6, 9 Result 2024: सैनिक स्कूल के रिजल्ट को लेकर छात्र व अभिभावक लगातार गूगल पर सर्च कर (Sainik School Result) रहे हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने इस बार 28 जनवरी को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित (Sainik School Class 6 Result) की थी। बीते वर्ष के आंकड़ो के मुताबिक एनटीएस इस सप्ताह के अंत तक कक्षा 6 व 9वीं एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर (Sainik School Result 2024 Class 9) सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
इस बार सैनिक स्कूल कक्षा 6 व 9वीं के लिए एंट्रेंस एग्जाम दो पालियों में निर्धारित थी। कक्षा 6 के लिए पहली पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 04:30 तक थी। जबकि 9वीं के लिए दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक थी। उम्मीद है कि जल्द ही अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो सकता है।
Sainik School Result 2024 Date: कब आएगा रिजल्ट
एनटीए ने आधिकारिक तौर पर सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के 6 सप्ताह के भीतर रिजल्ट जारी करने के लिए कहा था। हालांकि अभी तक रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। एजेंसी ने एग्जाम के बाद 25 फरवरी को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 27 फरवरी तक का समय दिया गया था।Sainik School Result 2024 Kab Aayega: क्या कहते हैं पिछले आंकड़े
पिछले आंकड़ो पर नजर डालें तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 8 जनवरी 2023 को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। वहीं रिजल्ट 24 फरवरी को जारी किया गया था। आधिकारिक डेटा के मुताबिक कक्षा 6 के लिए कुल 1,47,012 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से कुल 1,01,771 छात्रों ने एंट्रेंस टेस्ट क्वालीफाई किया था। जबकि कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए 32,797 छात्र शामिल हुए थे। हालांकि कुल 22,696 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे।Sainik School Result 2024 Download Link
- AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AISSEE Sainik School Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पावर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
अभी सैनिक स्कूल के रिजल्ट के डेट व टाइम को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। छात्रों से अनुरोध है कि आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
