RSSB VDO Admit Card 2025 Release Date Announced: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने आरएसएसबी वीडीओ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की तारीख बता दी है। VDO यानी विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 30 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार इसे SSO ID के जरिये लॉगिन कर सकेंगे।
RSSB VDO Admit Card 2025 Website
परीक्षा शहर की जानकारी उम्मीदवारों को आज 28 अक्टूबर 2025 को मिल सकती है। ऐसे में आप आधिकारिक साइट recruitment.rajasthan.gov.in के साथ साथ टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर भी अपडेट रहें।
RSSB VDO Exam 2025
इस बहुचर्चित परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। इस दौरान कुल 160 सवाल पूछे जाएंगे और अधिकतम अंक 200 होंगे। प्रश्न पत्र में 7 विषयों से सवाल होंगे। विषयों की लिस्ट नीचे दी गई है।
(1) भाषा ज्ञान (सामान्य हिंदी, अंग्रेजी)
(2) गणित,
(3) सामान्य ज्ञान
(4) भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
(5) राजस्थान के संदर्भ में कृषि और आर्थिक संसाधन
(6) राजस्थान का इतिहास और संस्कृति
(7) बेसिक कंप्यूटर।
RSSB VDO Admit Card 2025 Step to Download
जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे
1. RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर मौजूद RSSB VDO Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।
4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
5. एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
6. भविष्य में जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इस भर्ती अभियान से संगठन में 850 विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। ज्यादा संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
