एजुकेशन

RSSB Rajasthan Patwari Recruitment: पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त को, दो पारियों में होगा एग्जाम

RSSB Rajasthan Patwari Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा दिनांक 17 अगस्त, 2025 (रविवार) को पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में (प्रथम पारी- प्रातः 9 बजे तक से 12 बजे एवं द्वितीय पारी- 3 बजे से 6 बजे तक) आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जयपुर शहर में 176 केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें 1 लाख 33 हजार 539 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

Image

RSSB Rajasthan Patwari Recruitment

RSSB Rajasthan Patwari Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा दिनांक 17 अगस्त, 2025 (रविवार) को पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में (प्रथम पारी- प्रातः 9 बजे तक से 12 बजे एवं द्वितीय पारी- 3 बजे से 6 बजे तक) आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जयपुर शहर में 176 केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें 1 लाख 33 हजार 539 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (जयपुर शहर-पूर्व) गोपाल सिंह शेखावत ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका संचालन 15 अगस्त से 17 अगस्त, 2025 तक किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 15 अगस्त एवं 16 अगस्त 2025 तक प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 17 अगस्त को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 118 उप समन्वयक एवं 32 उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने बताया कि जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उक्त नियंत्रण कक्ष पर जयपुर में स्थापित किये गए परीक्षा केन्द्रों से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाएंगी एवं जयपुर स्थित परीक्षा केन्दों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article