RSSB cancelled Rajasthan Stenographer Personal Assistant Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 को पशु परिचर रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बीच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को शीघ्रलिपिक-निजी सहायक ग्रेड सेकंड भर्ती में दूसरे चरण की टंकण एवं आशुलिपि परीक्षण परीक्षा को निरस्त कर दिया। यह परीक्षा 19 और 20 मार्च को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों के विरोध के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कदम उठाया है।
बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की शीघ्रलिपिक-निजी सहायक ग्रेड सेकंड भर्ती में दूसरे चरण की टंकण व आशुलिपि परीक्षण परीक्षा को निरस्त कर दिया है और बताया है कि परीक्षा में अभ्यर्थियों ने व्यवधान की शिकायत की थी। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर हंगामा भी किया था। अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर के दौरान जो डिक्टेशन बोला जा रहा था, उसकी वॉइस अभ्यर्थियों को सही से सुनाई नहीं दे रही थी।
क्या बोले बोर्ड के अध्यक्ष
परीक्षा पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों ने जमकर विरोध किया था क्योंकि उनका टाइपिंग टेस्ट खराब हो गया था। अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा को निरस्त करने मांग की थी। छात्रों के हित में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा को निरस्त करने का फैसला किया है। चयन बोर्ड अध्यक्ष अलोक राज ने बताया कि यह परीक्षा 19 और 20 मार्च को आयोजित की गई थी। दोनों दिन कुल 5 पारियों में परीक्षा हुई थी। सभी पारियों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अब बोर्ड इस परीक्षा को केवल 2 पारियों में आयोजित करेगा। इस परीक्षा के लिए कुल 7052 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 47 फीसदी उपस्थिति रही थी।
