RSMSSB Rajasthan SET Exam 2026 Date, Schedule: राजस्थान एसईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan SET Exam 2026) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) का शेड्यूल में बड़ा बदलाव (Rajasthan SET Exam) किया है। यह परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित की जानी थी। सीटेट परीक्षा से टकराव के कारण कोटा यूनिवर्सिटी द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
बता दें राजस्थान एसईटी परीक्षा के लिए अभी आवेदन जारी है। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 है। इस बार परीक्षा में नए विषय जनसंचार एवं पत्रकारिता और संस्कृत (पारंपरिक) शामिल किए जाएंगे। अब एग्जाम कुल कुल 37 विषयों में आयोजित की जाएगी।
Rajasthan SET Exam 2026: एग्जाम में कई महत्वपूर्ण बदलाव
इस वर्ष राजस्थान SET परीक्षा में कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव नए विषयों को शामिल किए जाने का है। पहली बार जनसंचार एवं पत्रकारिता (Mass Communication and Journalism) तथा संस्कृत (पारंपरिक) विषय को परीक्षा में जोड़ा गया है। इन दोनों विषयों के शामिल होने से अब परीक्षा कुल 37 विषयों में आयोजित की जाएगी। इससे उन विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा जो इन विषयों में उच्च शिक्षा या अध्यापन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुआ केरल केईएएम का रिजल्ट, cee.kerala.gov.in पर करें चेक
Rajasthan SET Exam 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए होती है ये परीक्षा
बता दें राजस्थान SET परीक्षा राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक आचार्य (Assistant Professor) के पद के लिए पात्रता निर्धारित करने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है। हर साल बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इसमें शामिल होते हैं। परीक्षा के माध्यम से सफल होने वाले उम्मीदवारों को राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माना जाता है।
