एजुकेशन

RSMSSB Computer Recruitment 2023: आज से शुरू हुई राजस्थान में कंप्यूटर भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन व कितनी मिलेगी सैलरी

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 12, 2023, 11:35 AM IST

RSMSSB Computer Recruitment 2023 Application Link Active: राजस्थान में कंप्यूटर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के बड़ी खबर है, राज्य सरकार ने आज 12 जुलाई से आवेदन विंडो को खोल दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

Image

राजस्थान में कंप्यूटर भर्ती 2023 (image - canva)

Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board RSMSSB Computer Recruitment 2023 Apply Online Link को आज 12 जुलाई को एक्टिव कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी, जानें कैसे करें पंजीकरण, क्या होगी सैलरी व किस उम्र के लोग कर सकते हैं अप्लाई

राजस्थान कंप्यूटर भर्ती 2023 के लिए उम्र

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 538 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाने हैं - जिन उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष और 40 वर्ष से कम है, वे आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नियमानुसार आरक्षण की भी व्यवस्था है।

RSMSSB Computer Recruitment 2023 के लिए अधिसूचना 7 जुलाई, 2023 को जारी की गई थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कंप्यूटर भर्ती 2023 का आयोजन किया जा रहा है।

कौन कर सकता है अप्लाई

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित में स्नातक ड्रिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन सर्टिफिकेट की भी मांग की गई है। उम्मीदवार राजस्थान कंप्यूटर भर्ती 2023 के लिए यहां से पीडीएफ देख सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से RSMSSB Computer Recruitment 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 10 अगस्त 2023 है।

संगणक भर्ती 2023 के लिए फीस

RSMSSB Sanganak Recruitment 2023 Notification PDF के अनुसार, सामान्य/ ओबीसी / ईबीसी (सीएल) के लिए 600 रुपये, एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईबीसी (एनसीएल)/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 400 रुपये शुल्क है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article