RSMSSB CET Notification 2026 : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी और अहम खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने समान पात्रता परीक्षा (CET 2026) के नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन की तारीखों को लेकर स्थिति साफ कर दी है। लंबे समय से इस परीक्षा के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने आगामी परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
CET सीनियर सेकेंडरी का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने जा रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म फिलिंग प्रोसेस 25 जून के आसपास शुरू करने का प्लान तैयार किया गया है। इसका मतलब है कि जून के आखिरी हफ्ते में 12वीं पास युवाओं के लिए एप्लीकेशन विंडो खुल जाएगी।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को दी राहत
सीनियर सेकेंडरी के साथ-साथ स्नातक स्तर की पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को भी बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। अध्यक्ष के मुताबिक, CET स्नातक का नोटिफिकेशन जुलाई के पहले हफ्ते तक जारी कर दिया जाएगा। दोनों ही स्तर की परीक्षाओं के शेड्यूल बैक-टू-बैक आने से प्रदेश के युवाओं में तैयारी को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
CET क्वालिफाई करना जरूरी
बता दें कि राजस्थान में कई बड़ी सरकारी भर्तियां (एलडीसी, कांस्टेबल, पटवारी, जूनियर अकाउंटेंट) की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए CET क्वालिफाई करना अनिवार्य होता है। इसके बिना अभ्यर्थी मेन्स परीक्षाओं के फॉर्म नहीं भर सकते।
25 जून के आसपास आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है और ऐसे में उम्मीदवार अपने जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास जैसे जरूरी दस्तावेज पहले से ही अपडेट करवा लें। नोटिफिकेश और विस्तृत सिलेबस डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी केवल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
