RSKMP 5th 8th Re Exam Result 2026 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं री एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (RSKMP 5th Re Exam Result 2026) खबर है। मध्य प्रदेश का राज्य शिक्षा केंद्र (Rajya Shiksha Kendra) आज यानी 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे कक्षा 5 और कक्षा 8 री एग्जाम (re-examination) का परिणाम घोषित कर (RSKMP 8th Re Exam Result) सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
MP Board 5th Re Exam Result 2026: कब हुई थी एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं का री एग्जाम
बता दें एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं री एग्जाम 16 जून से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो या तो वार्षिक परीक्षाओं में एक या अधिक विषयों में पास नहीं हो पाए थे या नियमित परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके थे। वहीं अब रिजल्ट जारी होने जा रहा है। नतीजे का ऐलान होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
RSKMP 5th 8th Re Exam Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले RSKMP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RSKMP Madhya Pradesh Board 5th 8th Re Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव करें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि लिंक एक्टिवेट होने पर अपना रिजल्ट चेक करते समय देरी से बचने के लिए वे अपनी लॉगिन जानकारी तैयार रखें।
MP Board 8th Result 2026: ऑनलाइन स्कोरकार्ड पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- माता पिता का नाम
- रोल नंबर
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- क्वालिफाइंग स्टेटस
RSKMP Madhya Pradesh Board Result: जारी की जाएगी ओरिजिनल मार्कशीट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल है। नतीजे घोषित होने के बाद, संबंधित स्कूल ओरिजिनल मार्कशीट जारी करेंगे। इस साल की शुरुआत में स्टेट एजुकेशन सेंटर ने बोर्ड से जुड़े सरकारी स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों और मदरसों में 5वीं और 8वीं क्लास की सालाना परीक्षाएं आयोजित की थी। री एग्जामिनेशन खास तौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किया गया था जो रेगुलर परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे।
RSKMP 5th 8th Re Exam Result 2026: पास होने के लिए इतने मार्क्स
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के दोबारा 33 नंबर से कम आते हैं तो स्टूडेंट्स को फेल माना जाएगा।
