एजुकेशन

RRB Section Controller Exam 2026: जारी हुई CBAT परीक्षा की नई तारीख, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड

RRB Section Controller Exam 2026: आरआरबी ने 24 मई को होने वाली सेक्शन कंट्रोल भर्ती परीक्षा को स्थगित करने के बाद नई डेट का ऐलान कर दिया है। अब परीक्षा का आयोजन 6 जून को किया जाएगा।

Image

RRB Section Controller Exam 2026

RRB Section Controller Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती (CEN 04/2025) के अंतर्गत आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट यानी CBAT (Computer Based Aptitude Test) परीक्षा की नई डेट का ऐलान कर दिया है। बता दें कि पहले इस परीक्षा का आयोजन 24 मई को किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों के चलते बोर्ड द्वार परीक्षा स्थगित की गई और अब नई डेट जारी की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बता दें कि अब आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। जिसके एडमिट कार्ड परीक्षा के करीब 4 से 5 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब आएगा?

परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने और यात्रा की व्यवस्था करने के लिए रेलवे उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी पहले उपलब्ध कराता है। उसके बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। क्योंकि अब परीक्षा का आयोजन 6 जून को किया जाएगा। उसके अनुसार, एग्जाम सिटी इंटीमेशन 26 मई 2026 तक जारी की जा सकती है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है। वहीं एडमिट कार्ड की बात करें तो आरआरबी नियमों के अनुसार, सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए मुख्य ई-कॉल लेटर (Admit Card) परीक्षा की तारीख से ठीक 4 दिन पहले यानी 2 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा।

क्या है CBAT?

यह परीक्षा सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर अंतिम चयन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह एक एप्टीट्यूड टेस्ट होता है, जिसमें उम्मीदवारों की मानसिक क्षमता, निर्णय लेने की गति (Decision Making Skills), और एकाग्रता की जांच की जाती है। केवल वही अभ्यर्थी इस चरण में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने हाल ही में घोषित हुए CBT परिणाम की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?

स्टेप 1 - सबसे पहले अपने संबंधित रीजन (क्षेत्र) की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट (जैसे www.rrbcdg.gov.in) पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "CEN 04/2025 - Section Controller CBAT Admit Card" के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि (DOB) दर्ज करनी होगी।

स्टेप 4 - कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका एक साफ प्रिंट आउट निकाल लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी जरूर साथ रखें, उसके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही तय समय से करीब 1 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article