RRB Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway NTPC Recruitment 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी) 2026 के खाली पड़े रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5165 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 3477 और स्नातक से नीचे के 1688 पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को 7 से 15 सितंबर तक अंतिम मांग भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
Railway NTPC Recruitment 2026: स्नातक एनटीपीसी में किस पद पर कितनी वैकेंसी
ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए एनटीपीसी में 3477 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें सबसे ज्यादा गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2750 पद शामिल हैं। यह पद पे लेवल 5 के अंतर्गत आता है। इसके अलावा सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371 पद व चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर के 56 पद शामिल हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या आज 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर स्कूल बंद हैं या खुले हैं, यहां देखें स्टेट वाइज अपडेट
Railway NTPC Recruitment: अंडर ग्रेजुएट के 1688 पदों पर भर्ती
वहीं 12वीं पास छात्रों के लिए अंडर-ग्रेजुएट स्तर पर कुल 1,688 रिक्त पदों को हरी झंडी दी गई है। इसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700 पद, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600 पद, एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200 पद और परिचालन विभाग के ट्रेन्स क्लर्क के 188 पद शामिल हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूजीसी नेट इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
Railway NTPC Recruitment 2026 Notification: इस माह जारी होगा नोटिफिकेशन
बता दें रेलवे भर्ती बोर्ड इस माह यानी सितंबर में ही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर देगा। इसके बाद अभ्यर्थी आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
