एजुकेशन

RRB Railway JE Recruitment 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर के पदों में बढ़ोत्तरी, अब 4029 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

RRB Railway JE Recruitment 2026, Sarkari Naukri: रेलवे भर्ती बोर्ड ने बीते दिनों जूनियर इंजीनियर के पदों को 3393 पदों से बढ़कर 4029 कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना आवेजन कर सकते हैं। यहां पर रेलवे जेई के लिए क्वालफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते है

Image

RRB JE Recruitment 2026: अब रेलवे जूनियर इंजीनियर के 4029 पदों पर होगी भर्ती

RRB Railway JE Recruitment 2026, Sarkari Naukri: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway JE Recruitment 2026) खबर है। बता दें रेलवे भर्ती बोर्ड ने बीते दिनों जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती (Railway Junior Engineer Recruitment) निकाली थी। वहीं अब यहां कुल 36 पदों को और जोड़ गया है। अब कुल 4029 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2026 है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तरीख 15 सितंबर 2026 है। यहां आप रेलवे जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Railway JE Recruitment 2026 Qualification: रेलवे जेई के लिए क्वालिफिकेशन

रेलवे जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस आईटी में 3 वर्षीय डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री (B.E./B.Tech) होनी चाहिए।

Railway JE Recruitment 2026 Age Limit: रेलवे जूनियर इंजीनियर के लिए एज लिमिट

वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्ती की न्यूनतम आयु 33 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल होना जरूरी है। इसके अलावा यहां आकरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Railway JE Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Railway JE & DMS Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की छायाप्रति निकाल लें।

Railway Junior Engineer Selection Process: रेलवे जूनियर इंजीनियर के लिए सेलेक्शन प्रोसेस

रेलवे जूनियर इंजीनियर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित सीबीटी 2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फिर मेडिकल टेस्ट होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article