एजुकेशन

RRB NTPC Result 2025 Soon: जल्द जारी होंगे रेलवे एनटीपीसी रिजल्ट, ऐसे चेक करें परिणाम

आरआरबी चंडीगढ़ कभी भी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर नतीजों की घोषणा जल्द ही जारी की जा सकती है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा। इस लिंक पर क्लिक कर उम्मीदवार अपनी डिटेल्स दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं। आरआरबी की तरफ से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के लिये कुल 8383 खाली पदों पर भी भर्ती की जानी है।

Image

RRB NTPC 2025 (Twitter)

RRB NTPC Result 2025: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB NTPC ग्रेजुएल लेवल 2025 के रिजल्ट जल्द ही घोषित कर सकता है। रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ नंबर्स और मार्कशीट भी जारी कर दी जाएगी। परीक्षार्थी आरआरबी की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

RRB NTPC एग्जाम इसी साल 7 अगस्त और 8 अगस्त 2025 को हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरआरबी चंडीगढ़ जल्द ही कभी भी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर नतीजों की घोषणा जल्द ही जारी की जा सकती है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा। इस लिंक पर क्लिक कर उम्मीदवार अपनी डिटेल्स दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं।

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद एग्जाम की डेट्स की भी घोषणा कर दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार इस परीक्षा की भी तैयारियां तेज कर दें। दूसरे चरण के एग्जाम में कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे। इस भर्ती के जरिये 8113 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

अब इन पदों पर होगी बंपर भर्ती

आरआरबी की तरफ से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के लिये कुल 8383 खाली पदों पर भी भर्ती की जानी है। इसमें मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक के 1736 पद हैं वहीं स्टेशन मास्टर के 994 पद हैं। साथ ही मालगाड़ी प्रबंधक के 3144 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके अलावा कनिष्ठ लेखा सहायक सह टंकक पद पर 1507 भर्तियां होंगी। वहीं वरिष्ठ लिपिक सह टंकक पद पर 732 भर्ती होंगी। इसके अलावा दिव्यांगजों के लिए संशोधित भर्तियों की संख्या 270 है।

इस प्रोसेस से डाउनलोड करें रिजल्ट

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर RRB NTPC Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉगिन डीटेल्स यहां डालें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
अब आरआरबी की ओर से आने वाली भर्तियों के लिए उम्मीदवार कमर कस लें। इसमें कई सारे पदों पर बंपर वेकेंसियां निकल रही हैं। ऐसे में पूरी तैयारी के साथ एग्जाम देने जाएं।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article