एजुकेशन

RRB NTPC New Vacancy 2025: रेलवे में 8875 पदों पर कैसे होगा चयन, जानें आरआरबी एनटीपीसी की भर्ती प्रक्रिया

RRB NTPC New Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी भर्ती 2025-26 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया जिसके जरिए कुल 8,875 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आइये जानते हैं आरआरबी एनटीपीसी के इन पदों पर चयन कैसे होगा।

Image

RRB NTPC New Vacancy 2025: कैसे होगा चयन

RRB NTPC New Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी भर्ती 2025-26 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया जिसके जरिए कुल 8,875 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यूजी लेवल के 3058 और ग्रेजुएट लेवल के 5817 पदों पर भर्तियां निकलेंगी। जल्द ही एनटीपीसी यूजी व ग्रेजुएट लेवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया आरंभ करेगा। इसके लिए योग्य उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह जान लेना जरूरी है कि आरआरबी एनटीपीसी के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया क्या है। आइये जानते हैं आरआरबी एनटीपीसी के इन पदों पर चयन कैसे होगा।

RRB NTPC Vacancy 2025 Selection process: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1 और CBT-2) आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद पद के अनुसार स्किल टेस्ट, टाइपिंग या एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी होगा।

RRB NTPC Vacancy 2025 Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। इसी के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 90 मिनट के सीबीटी में जनरल अवेयरनेस के 40 प्रश्न, मैथ्स के 30, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के 30 प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में जितने नंबर होंगे उसी आधार पर दूसरे फेज सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए होंगे। CBT-2 में 120 प्रश्न होंगे, जिनमें 50 सामान्य जागरूकता, 35 गणित और 35 रीजनिंग से होंगे। दोनों परीक्षाएं 90 मिनट की होंगी और हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

चयन प्रक्रिया को ऐसे समझें

  • 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) सभी पदों के लिए होंगे
  • पद के आधार पर कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी)/टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा
  • स्टेशन मास्टर की वैकेंसी के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट होगा
  • सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर व सीनियर कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए दो चरण का सीबीटी होगा
  • इन सबके बाद डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला और पूर्व सैनिक आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!