एजुकेशन

RRB NTPC Notification Out: रेलवे में 8875 पदों पर सरकारी नौकरी, आरआरबी एनटीपीसी भर्ती का नोटिस जारी

RRB NTPC Notification 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी भर्ती 2025-26 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार भर्ती अभियान के तहत कुल स्नातक और यूजी के कुल 8,875 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Image

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी।

RRB NTPC Notification 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी भर्ती 2025-26 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार भर्ती अभियान के तहत कुल स्नातक और यूजी के कुल 8,875 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतनमान मिलेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल (NTPC) की भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, भारतीय रेलवे में विभिन्न ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लेवल के कुल 8875 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से वाणिज्यिक क्लर्क, लेखा क्लर्क, कनिष्ठ टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क, वरिष्ठ क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, यातायात सहायक और अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कुल पदों में से 5,817 पद स्नातक उम्मीदवारों के लिए और 3,058 पद 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया अक्तूबर से नवंबर 2025 के बीच शुरू होने की संभावना है।

RRB NTPC Age Limit: आयु सीमा

आवेदन करने के पात्र होने के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। स्नातक उम्मीदवारों के लिए, अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन और पूर्व सैनिकों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट लागू है।

RRB NTPC Notification

RRB NTPC Notification

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला और पूर्व सैनिक आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

RRB NTPC Notification

RRB NTPC Notification

आरआरबी एनटीपीसी 2025 के लिए ऐसे करें आवेदन

चरण 1: योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाना होगा।

चरण 2: उम्मीदवारों को एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ खुद को पंजीकृत कराना होगा।

चरण 3: पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉग इन करें और आवश्यक विवरण दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।

चरण 4: सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, फ़ोटो संलग्न करें।

चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

RRB NTPC Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1 और CBT-2) आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद पद के अनुसार स्किल टेस्ट, टाइपिंग या एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी होगा।

RRB NTPC Vacancy 2025: परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो CBT-1 में कुल 100 प्रश्न होंगे जिनमें 40 सामान्य जागरूकता, 30 गणित और 30 रीजनिंग से पूछे जाएंगे। CBT-2 में 120 प्रश्न होंगे, जिनमें 50 सामान्य जागरूकता, 35 गणित और 35 रीजनिंग से होंगे। दोनों परीक्षाएं 90 मिनट की होंगी और हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article