एजुकेशन

RRB NTPC Level 3 Result 2022: जारी हुआ आरआरबी एनटीपीसी लेवल 3 एग्जाम रिजल्ट, यह रहा चेक करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 22, 2023, 10:31 AM IST

RRB NTPC Level 3 Result 2022: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने लेवल 3 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

RRB NTPC Level 3 Result 2022

Photo : iStock

RRB NTPC Level 3 Result 2022, RRB NTPC Level 3 Cut Off 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) यानी एनटीपीसी लेवल 3 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। ‌ अगर अपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरआरबी एनटीपीसी लेवल 3 रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC Level 3 DV: रिजल्ट के आगे की प्रक्रिया

आरआरबी एनटीपीसी लेवल 3 एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन जल्द ही किया जाएगा और इसके लिए शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी एसएमएस और ईमेल के जरिए दी जाएगी।

How to download RRB NTPC Level 3 Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें नतीजे

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यहां 'List of candidates provisionally shortlisted for Pay Level-3 posts' या 'Cut-Off marks for shortlisting' के लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आरआरबी एनटीपीसी लेवल 3 रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
RRB NTPC LEVEL 3 Result 2022 - Direct Link

RRB NTPC Level 3 Cut Off 2022: कट ऑफ अंक भी जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ अंक भी जारी किए हैं। आरआरबी चंडीगढ़ के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए कट ऑफ अंक 90.66 है। जबकि, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 79.33, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 78, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 86.66 और आर्थिक रूप ने कमजोर वर्ग के लिए 85.66 कट ऑफ अंक निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article