एजुकेशन

RRB NTPC Graduate Result 2026 OUT: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट रिजल्ट 2026 जारी, rrbcdg.gov.in से रोल नंबर से करें डाउनलोड

RRB NTPC Graduate Result 2026 OUT: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा रिजल्ट आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RRB NTPC Graduate Result 2026

RRB NTPC Graduate Result 2026 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि बोर्ड द्वारा एनटीपीसी ग्रेजुएट रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध है, जिसे छात्र रोल नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी RRB NTPC Graduate परीक्षा?

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एनटीपीसी ग्रेजुएट परीक्षा आयोजन 13 अक्टूबर 2025 को हुआ था। उसके बाद सीबीएटी परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। RRB द्वारा आज यानी 7 मई को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

RRB NTPC Graduate Result 2026 कैसे करें डाउनलोड

स्टेप 1 - आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'RRB NTPC Graduate Result' पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 4 - सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - अब आपके सामने आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 6 - छात्र इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

रिजल्ट जारी होने के बाद क्या?

सीईएन क्रमांक 05/2024 एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में, कैटेगरी 1 और कैटेगरी 3 के उम्मीदवारों को दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-2) में उनके प्रदर्शन के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। कैटेगरी 2 के लिए चयन सीबीटी-2 के अंकों के 70% भार और सीबीटी-2 के अंकों के 30% भार के आधार पर किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article