एजुकेशन

RRB NTPC Exam 2025: जल्द जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का शेड्यूल, यहां कर सकेंगे चेक

RRB NTPC Exam 2025: रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से एनटीपीसी भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित होने वाली है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम से पहले शेड्यूल और एग्जाम पैटर्न आदि के बारे में जान लें। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द जारी होने वाला है।

Image

RRB NTPC परीक्षा 2025

Photo : Times Now Digital

RRB NTPC Exam 2025: रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित होने वाली है। आरआरबी की ओर से एनटीपीसी यूजी एंड पीजी भर्ती कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (RRB NTPC CBT 1) के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। ऐसे में आवेदनकर्ता एग्जाम की तैयारियों को जारी रखें ताकी वे परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें। एग्जाम शेड्यूल जारी होने के साथ ही एडमिट कार्ड की तारीख भी घोषित हो जाएगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितबंर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से एडमिट कार्ड हासिल कर सकेंगे।

RRB NTPC Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Exams पर क्लिक करें।
  • अब Railway NTPC Exam 2025 Date Schedule के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Exam Schedule के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

RRB NTPC वैकेंसी डिटेल्स

रेलवे भर्ती बोर्ड में RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल की इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 8113 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें टिकट सुपरवाइजर के 1736 पदों पर, स्टेशन मास्टर के 994 पदों पर, गुड ट्रेन मैनेजर के 3144 पदों पर, जूनियर अकाउंटेंट के 1507 पदों पर और सीनियर क्लर्क के 732 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

रेलवे एनटीपीसी में 10+2 लेवल भर्ती के माध्यम से कुल 3445 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें टिकट क्लर्क के कुल 2022 पदों पर, ट्रेन क्लर्क के 72 पदों पर, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट के 361 पदों पर, और जूनियर क्लर्क के 990 पदों पर भर्तयां होंगी।

RRB NTPC 10+2 Exam Pattern in Hindi

  • रेलवे एनटीपीएस कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी। इसमें दो सीबीटी का आयोजन होगा।
  • सीबीटी 1 में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि सीबीटी 2 में 120 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • दोनों परीक्षाओं में हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं।
  • सीबीटी 2 में शामिल होने के लिए, उम्मीदवार को सीबीटी 1 में पास होना जरूरी है।
  • सीबीटी 2 का पाठ्यक्रम सीबीटी 1 की तुलना में ज्यादा व्यापक होता है।
  • परीक्षा में गणित, सामान्य जागरूकता, और सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क जैसे विषय शामिल होते हैं।
  • परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नवीनतम पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न का विश्लेषण करना चाहिए।

आरआरबी एनटीपीसी टाइपिंग स्किल टेस्ट (टीएसटी) सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट पदों के लिए आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की है। टाइपिंग स्किल टेस्ट में प्राप्त अंक मेरिट बनाने के लिए नहीं जोड़े जाएंगे।

RRB NTPC Exam: परीक्षा की संभावित तारीख

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के लिए तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। एग्जाम डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द होगी। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर शेड्यूल जारी होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा का आयोजन मार्च या अप्रैल में हो सकता है। परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article