RRB NTPC CBT 2 UG Result 2025 Released: जारी हुआ आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 यूजी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 23, 2026, 08:29 PM IST
RRB NTPC CBT 2 UG Result 2025 Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सीबीटी 2 यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने पीडीएफ प्रारूप में रोल नंब वाइज चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
RRB NTPC CBT 2 UG Result 2025 Released: यहां देखें आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 यूजी का रिजल्ट
RRB NTPC CBT 2 UG Result 2025 Released: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB NTPC CBT 2 UG Result 2025) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी सीबीटी 2 यूजी परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए एनटीपीसी सीबीटी 2 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया है, जिसमें सीबीटीएसटी के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
साथ ही आरआरबी ने जोन वार मेरिट सूची और श्रेणी वार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि स्कोर कार्ड डाउलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
RRB NTPC CBT 2 UG Result 2025: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें रेलवे बोर्ड ने अलग अलग जोन के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट जारी किया है। यहां चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया गया है। आरआरबी चेन्नई से कुल 1295 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आरआरबी अहमदाबाद के लिए 550 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन किया गया है। जबकि आरआरबी भुवनेश्वर के लिए 392 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
RRB NTPC CBT 2 UG Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB NTPC CBT 2 UG Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 यूजी के रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।