RRB NTPC Admit Card 2025 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएट लेवल का एडमिट कार्ड आज यानी 1 जून को जारी कर (RRB NTPC Admit Card 2025) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर (RRB NTPC Admit Card) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
RRB NTPC Admit Card 2025: कब होगी आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा
बता दें आरआरबी एनपीसी की परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB NTPC Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB NTPC Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।
RRB NTPC Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
