एजुकेशन

RRB JE Result 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया जेई सीबीटी 1 का रिजल्ट, rrbcdg.gov.in से करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 05/2025 के तहत आयोजित जूनियर इंजीनियर (JE) CBT-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Image

RRB JE Result 2026

RRB JE Result 2026 CBT 1: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 05/2025 के तहत आयोजित जूनियर इंजीनियर (JE) CBT-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आरआरबी जेई 2026 परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार अब अगले चरण यानी CBT-2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 13 मई 2026 शाम 5 बजे से अपने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और योग्यता स्थिति भी देख सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करना होगा।

लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपने प्राप्त अंक, क्वालिफिकेशन स्टेटस और परीक्षा में दिए गए प्रश्नपत्र को भी देख सकेंगे। साथ ही प्रश्नपत्र में सही उत्तरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

RRB JE Result 2026 Step to Check

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘RRB JE CEN 05/2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा, जहां अपना रोल नंबर या लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

RRB JE Result 2026 Score Card में क्या-क्या जानकारी होगी?

आरआरबी जेई स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • भर्ती परीक्षा का नाम
  • कुल प्राप्त अंक
  • अधिकतम अंक
  • रिजल्ट स्टेटस
  • CBT-2 के लिए योग्यता स्थिति
  • परिणाम जारी होने की तिथि

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक (Regional) वेबसाइट से ही रिजल्ट डाउनलोड करें और किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से RRB पोर्टल चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article