एजुकेशन

सपनों को दें नई उड़ान! IIT Gandhinagar से समर इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, कैंपस लाइफ, वर्कशॉप और सेमिनार का मिलेगा लाभ

IIT Gandhinagar SRIP 2026: आईआईटी गांधीनगर ने समर रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें हिस्सा लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

आईआईटी गांधीनगर से समर इंटर्नशिप का सुनहरा मौका (Photo- IIT Gandhinagar)

IIT Gandhinagar SRIP 2026: आईआईटी गांधीनगर (IIT Gandhinagar) ने अपने फेमस समर रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम (SRIP) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रोग्राम मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अनुसंधान यानी Research) के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं और देश के बेहतरीन शैक्षणिक संस्थान में पढ़कर अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। लेकिन इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को इसके बारे में जानना आवश्यक है। तो आइए आपको SRIP 2026 के बारे में बताएं और साथ ही आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दें।

SRIP 2026 क्या है?

समर रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम (SRIP) IIT Gandhinagar की एक खास पहल है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य देश दुनिया के प्रतिभाशाली छात्रों को एक ऐसा मंच देना है, जहां से वह सीधे आईआईटी के अनुभवी प्रोफेसरों के मार्गदर्शन में शोध यानी रिसर्च कार्यों में हिस्सा ले सकें। बता दें कि यह इंटर्नशिप केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें छात्रों को प्रयोगशालाओं (Laboratories) में जाकर 'हैंड्स ऑन' अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलता है।

SRIP 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

आईआईटी गांधीनगर के SRIP 2026 प्रोग्राम के लिए ग्रेजुएशन (Undergraduate) और पोस्ट ग्रेजुएशन (Postgraduate) की शिक्षा प्राप्त करने वाले या इन कोर्स में पढ़ने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। यदि छात्रों को साइंस, इंजीनियरिंग, ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंस जैसे विषयों में रुचि है तो यह आपके लिए और लाभकारी है।

SRIP 2026 प्रोग्राम की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

इस प्रोग्राम में शामिल होने से छात्रों को न केवल आईआईटी की कैंपस लाइफ जीने का मौका मिलेगा, बल्कि उसके साथ ही अच्छे मेंटर के साथ काम करने का अवसर भी मिलेगा। आइए आपको इस प्रोग्राम के साथ मिलने वाली विशेषताओं के बारे में बताएं।

मेंटरशिप -छात्रों को आईआईटी गांधीनगर के फैकल्टी सदस्यों के साथ सीधे काम करने और उनसे सीखने का मौका मिलेगा।

शैक्षणिक संवर्धन - इस इंटर्नशिप के दौरान कई तरह के वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जिसमें छात्रों का ज्ञान का दायरा और बढ़ेगा।

सांस्कृतिक गतिविधियां - शोध के साथ साथ फैक्लटी का माहौल काफी जीवंत है। कैंपस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

कैंपस लाइफ - आईआईटी गांधीनगर का इंनवारमेंट छात्रों को एक अलग और अनुभव प्रदान करता है।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

आईआईटी गांधीनगर के SRIP 2026 प्रोग्राम के लिए यदि आप इस रिसर्च इंटर्नशिप का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके लिए 5 मार्च तक आवेदन कर सकते है। 5 मार्च इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article