एजुकेशन

RRB Group D Vacancy 2025: रेलवे में 22000 सरकारी नौकरी के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, सैलरी होगी जबरदस्त

RRB Group D Vacancy 2025 Short Notification: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी के 22000 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इन पदाें पर संभवत: 10वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन अप्लाई के लिए rrbapply.gov.in पर जाने की जरूरत है, देखें नोटिफिकेशन व बेसिक जानकारी

RRB Group D Vacancy 2025 Notification Pdf

रेलवे में 22000 सरकारी नौकरी के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी

RRB Group D Vacancy 2025 Short Notification Pdf: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRBs) ने रोजगार समाचार पत्र के जरिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें RRB Group D Exam 2026 के लिए लगभग 22000 सरकारी नौकरी की घोषणा की गई है। नोटिस के साथ ही, रजिस्ट्रेशन की तारीखें, उम्र सीमा, सैलरी और संभावित वैकेंसी की संख्या भी बताई गई है। अगर आप भी रेलवे में नौकरी ढूंढ रहे थे, तो इस खबर को पूरा देखें।

शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक 21 जनवरी 2026 को rrbapply.gov.in पर एक्टिवेट हो जाएगा।

RRB Group D Vacancy 2025 Online Apply Date

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 21 जनवरी 2026 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। ध्यान रहे, ये एक शॉर्ट नोटिस है, जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन (RRB Group D Vacancy 2025 Details) भी जारी किया जाएगा।

RRB Group D Vacancy 2025 Last Date

इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे, बता दें, शॉर्ट नोटिस जारी करने का मकसद लोगों व उम्मीदवारों को जल्द से जल्द सूचना देना होता है, जबकि इसी बहाने उम्मीदवारों को अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेजों को भी इकट्ठा करने का मौका मिल जाता है।

चूंकि ये शॉर्ट नोटिस है, इसलिए अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन आप नीचे दिए लिंक से इसे देख सकते हैं।

RRB Group D Vacancy 2025 Notification Pdf

RRB Group D Vacancy 2025 Short Notification

RRB ग्रुप D वैकेंसी 2025 शॉर्ट नोटिफिकेशन

RRB Group D Vacancy 2025 Age Limit

इन पदों के लिए केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे, जिनकी उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच है। आयु सीमा में छूट है या नहीं, या फिर किस वर्ग को कितनी छूट है, इस तरह की जानकारी RRB Group D Vacancy 2025 Detail Notification में बता दी जाएगी।

RRB Group D Vacancy 2025 Sarkari Result

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कुल मिलाकर 22000 पदों के आसपास भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली जाएगी। चयनित लोगों को शुरुआत में 18000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने की बात विज्ञप्ति में बताई गई है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article