RRB Group D Result 2022: RRB Group D की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती इस सप्ताह के अंत तक ग्रुप डी का रिजल्ट जारी कर सकता है। हाल ही में बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, आरआरबी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियों का निपटारा साथ ही साथ करता जाएगा। उम्मीद है कि 21 अक्टूबर 2022 को फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है। वहीं 25 अक्टूबर तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। ग्रुप डी का रिजल्ट जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
बता दें आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा कुल 5 चरणों में आयोजित की गई थी। पांचवे चरण की परीक्षा 11 अक्टूबर 2022 को संपन्न हुई है। वहीं पहले चरण की परीक्षा 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक आोजित की गई थी। इसके लए कुल 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि इसमें से करीब 1.15 लाख रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
RRB Group D Result 2022, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Group D Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि लिस्ट में आपका नाम प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद, कुछ ही दिनों के भीतर पीईटी व पीएसटी का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। यहां आप शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए मानदंड चेक कर सकते हैं।
RRB Group D PET 2022, देखें पीईटी व पीएसटी का मानदंड
पीईटी परीक्षा के दौरान पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम वजन के साथ 2 मिनट में 100 मीटर दूरी तय करनी होगी। वहीं 4 मिनट 15 सेकेंड में 1 किलोमीटर दौड़ निकालना होगा। महिला उम्मीदवारों को 20 किलोग्राम वजन के साथ 2 मिनट में 100 मीटर दौड़ लगाना होगा। साथ ही 5 मिनट 40 सेकेंड में एक किलोमीटर दौड़ मिकालना होगा।
मेडिकल टेस्ट अनिवार्य
जो उम्मीदवारो पीईटी परीक्षा में सफल होंगे उन्हें दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। यहां आपने जिन दस्तावेजों को स्कैन कर आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड किया होगा, उसकी ओरिजनल कॉपी लानी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों का फाइनल व अंतिम राउंड यानी मेडिकल टेस्ट होगा।
