एजुकेशन

RRB Group D Result 2022: घोषित हुई आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा रिजल्ट की तारीख, देखें पासिंग पर्सेंटेज

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 14, 2022, 02:45 PM IST

RRB Group D Result 2022, Sarkari Result at rrbcdg.gov.in: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे 24 दिसंबर को जारी होने जा रहे हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो यहां और आरआरबी की वेबसाइट पर नतीजे देख सकेंगे। इससे पहले यह जान लीजिए कि परीक्षा में सफल होने के लिए कितने नंबर प्राप्त करना जरूरी है।

Image

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022

Photo : iStock

RRB Group D Result 2022: आरआबी ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिसके अनुसार नतीजे 24 दिसंबर 2022 तक घोषित कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक और रीजनल वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम देख सकेंगे।

Railway Group D Result 2022: कई चरणों में हुई परीक्षा

आरआरबी की ओर से ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। जिसकी सूचना रिजल्ट जारी होने के बाद दी जाएगी।

RRB Group D Qualifying Marks: इतने अंक जरूरी

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति औरअनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना जरूरी है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को असफल घोषित कर दिया जाएगा।

How to download RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

  • अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या रीजनल पर जाएं।
  • फिर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Exam Result 2022: वेबसाइट पर रखें नजर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए लगभग 1 करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article