Railway Recruitment 2022, Rail Kaushal Vikas Yojana Vacancy Details: रेलवे की ओर से वैकेंसी को लेकर एक योजना के अंतर्गत बड़ा अपडेट आया है और रेलवे कौशल विकास योजना के अंतर्गत बंपर वैकेंसी निकाली गई है। इस योजना के तहत अपना करियर बनाने की पात्रता महज इतनी है कि उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा Rail Kaushal Vikas Yojna में Training के रूप में उम्मीदवार अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। भारत सरकार की ओर से भी इस संबंध में सुनहरा मौका देखने को मिला है और इस रेल कौशल विकास योजना के अनुसार उम्मीदवार Rail Officer की पोस्ट को हासिल कर सकते हैं। यहां पर रेल कौशल विकास योजना को लेकर जो वैकेंसी निकली उसका डिटेल उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।
रेल कौशल योजना में कितनी वैकेंसी (Rail Kaushal Vikas Yojana Number of Vacancies)
रेल कौशल विकास योजना के अनुसार नोटिफिकेशन में 8 हजार पदों की बंपर वैकेंसी के बारे में बात की गई है। रेल ऑफिसर बनने के लिए आवेदन शुरू हो रहे हैं। यहां पर एक नजर डालते हैं, रेल कौशल विकास योजना भर्ती को लेकर सामने आए संक्षिप्त विवरण पर।| संस्था और योजना का नाम | रेल कौशल विकास योजना |
| पोस्ट | ट्रेनी |
| आवेदन का स्तर | ऑल इंडिया |
| कुल मिलाकर वैकेंसी | 8 हजार |
| आवेदन का मोड | ऑनलाइन |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 7 दिसंबर 2022 |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 20 दिसंबर 2022 |
| शैक्षिक योग्यता | 10वीं पास |
| आधिकारिक वेबसाइट | railkvy.indianrailways.gov.in |
आवेदन फॉर्म और फीस (Rail Kaushal Vikas Yojna Form and Application Fees)
रेलवे की ओर से रेल कौशल विकास योजना भर्ती आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी जाती है। यहां पर इसकी फीस और पूरी प्रक्रिया को हम आपके साथ पहले ही शेयर कर रहे हैं।आवेदन की फीस: अगर एप्लिकेशन फीस की बात करें तो इसके लिए उम्मीदवारों को कोई भी फीस नहीं देनी होगी और जनरल से लेकर पिछले वर्ग तक के सभी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
रेल कौशल विकास योजना डेट्स (Rail Kaushal Vikas Yojna Important Dates)
अगर रेल कौशल विकास योजना से जुड़ी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआती और लास्ट डेट की बात करें तो उन्हें यहां पर चेक कर सकते हैं।ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू - 7 दिसंबर 2022
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट - 20 दिसंबर 2022
शैक्षिक योग्यता और पात्रता (Rail Kaushal Vikas Yojna Eligibility and Qualification)
जैसा कि ऊपर बताया रेलवे कौशल विकास योजना के लिए शैक्षिक पात्रता महज कक्षा 10वीं पास करना है। अगर आयु सीमा की बात की जाए तो उम्मीदवार की आयु 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए।रेल कौशल विकास योजना के लिए कैसे करें आवेदन (How to Apply for Rail Kaushal Vikas Yojna)
- रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट railkvy.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद Rail Kaushal Vikas Yojna Recruitment 2022-23 के टैब को क्लिक करना होगा।
- इस लिंक को क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर फॉर्म खुल जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में पूछे गए विवरण को भर दें और इसे सब्मिट भी कर दें।
- आवेदन फॉर्म को भरकर सब्मिट करते हुए जो आईडी पासवर्ड मिलेंगे, उसे अपने पास रख लें।
- फॉर्म भरने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर आईडी, पासवर्ड से लॉग इन कर सकेंगे।
- शैक्षिक योग्यता, 10वीं पास के डॉक्यूमेंट और फोटो साइन अपलोड करने होंगे।
- आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
Rail Kaushal Vikas Yojna Recruitment 2022-23 को लेकर ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें, इसके अलावा समय समय आधिकारिक वेबसाइट को चेक करना भी अच्छा होगा।
