एजुकेशन

Railway Recruitment 2022: रेलवे में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई, जानें कितना मिलेगा वेतन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 13, 2022, 05:40 PM IST

Sarkari Naukri 2022, Railway Recruitment 2022: रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। दक्षिण रेलवे ने 10वीं पास के लिए नौकरी निकाली है। अभ्यर्थियों तो सलाह दी जाती है कि समय रहते इस नौकरी के लिए आवेदन जरूर कर लें।

Image

सरकारी नौकरी 2022

Photo : iStock

Railway Recruitment 2022: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से समय समय पर रेलवे में नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। अगर आप भी भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो तैयार हो जाइए क्योंकि रेलवे ने एक बार फिर से भर्ती निकाली है। इस नौकरी के लिए 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।

Railway Jobs 2022: रेलवे में नौकरी का मौका

दक्षिण रेलवे ने हाल ही में वेतन मैट्रिक्स लेवल 2/3 और लेवल 4/5 के तहत भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी दक्षिण रेलवे भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 2 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू की जा चुकी है।

Railway Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती

रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से लेवल 4/5 के तहत 5 पद और लेवल 2/3 के तहत 16 पदों को भरा जाएगा। लेवल 2 पर चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। जबकि, लेवल 3 के लिए 21700 रुपए, लेवल 4 के लिए 25500 रुपए और लेवल 5 के लिए 29200 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।

Latest Railway Jobs 2022: कौन कर सकता है आवेदन

योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा नौकरी के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधितम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। ध्यान रहे कि आयु सीमा में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।

Indian Railway Jobs 2022: ध्यान रखें यह बात

बता दें की रेलवे में यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत की जा रही है। योग्य अभ्यर्थी दक्षिण रेलवे भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 2 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article